वायरल न्यूज़

चलती बस बनी आग का गोला, कैमरे में कैद हुआ खौफनाक मंजर, देखें शॉकिंग VIDEO

VIDEO: पूर्वी चंपारण जिले के मोतिहारी स्थित मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के बनकट नेशनल हाईवे पर चलती यात्री बस में अचानक आग लग गई। आग ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया और पूरी बस आग की लपटों में घिर गई, लेकिन राहत की बात यह रही कि आग फैलने से पहले ही सभी यात्री सुरक्षित बस से नीचे उतर चुके थे।

Image

कैमरे में कैद शॉकिंग नजारा

VIDEO: सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर रोजाना कई तरह के वीडियो शेयर होते हैं। कुछ नजारे ऐसे होते हैं, जिन्हें देखकर आंखों पर यकीन करना मुश्किल हो जाता है। जबकि, कुछ को देखकर यूजर्स हक्के-बक्के रह जाते हैं। एक ऐसा ही चौंकाने वाला मामला सामने आया है पूर्वी चंपारण से, जहां के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र अंतर्गत बनकट नेशनल हाईवे पर चलती एक यात्री बस में अचानक आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। देखते ही देखते आग इतनी तेजी से फैली कि पूरी बस आग के गोले में तब्दील हो गई। हालांकि, इस घटना में सबसे बड़ी राहत की बात यह रही कि आग भड़कने से पहले ही बस में सवार सभी यात्री सुरक्षित बाहर निकल आए।

प्रत्यक्षदर्शियों और स्थानीय लोगों के मुताबिक, बस नेशनल हाईवे से गुजर रही थी, तभी उसमें अचानक आग लगने के संकेत दिखे। जैसे ही धुआं और लपटें उठती महसूस हुईं, बस के भीतर यात्रियों के बीच हड़कंप मच गया। स्थिति की गंभीरता को भांपते हुए यात्रियों ने बिना देर किए बस से उतरना शुरू किया और आग के विकराल होने से पहले ही सभी लोग सुरक्षित बाहर निकलने में सफल रहे। घटना की जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम तुरंत घटनास्थल के लिए रवाना हुई। दमकल कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का अभियान चलाया और काफी मशक्कत के बाद लपटों पर काबू पाया। लेकिन आग की तीव्रता इतनी अधिक थी कि जब तक आग पूरी तरह बुझाई जाती, तब तक बस बुरी तरह जलकर क्षतिग्रस्त हो चुकी थी। देखें वीडियो...

वीडियो में दिखा खौफनाक मंजर

इस घटना का जो वीडियो सामने आया है, उसमें बस से उठती ऊंची लपटें और काला धुआं साफ देखा जा सकता है, जबकि आसपास खड़े लोग इस दृश्य को देखते हुए नजर आ रहे हैं। फिलहाल बस में आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है और संबंधित विभाग व पुलिस मामले की पड़ताल में जुटी है। समय रहते यात्रियों के सुरक्षित निकल जाने से एक बड़ा संभावित हादसा टल गया। अब इसे पूरे मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है और इस नजारे को देखकर लोग हैरानी जता रहे हैं।

Kaushlendra Pathak
कौशलेंद्र पाठकauthor

कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

और पढ़ें
End of Article