वायरल न्यूज़

Shocking: इस महिला की काली हो गई जुबान! बाल भी उग आए, देखकर डॉक्टर्स भी हुए हैरान

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated May 12, 2023, 01:43 PM IST

Ajab Gajab News: मह‍िला रेक्टल कैंसर (rectal cancer) से पीड़ित थी। 14 महीने पहले एक अस्पताल से महिला ने इसका इलाज करवाना शुरू किया। कीमोथेरेपी के दौरान डॉक्‍टर्स ने ​माइनोसाइक्लाइन (minocycline) नाम की एंटीबायोटिक दवा महिला को दी।

Image

महिला का काली हुई जुबान (ट्विटर)

KEY HIGHLIGHTS
  • रेक्टल कैंसर से पीड़ित थी महिला
  • कीमोथेरेपी के दौरान खाई एंटीबायोटिक
  • जीभ में उग आए काले घने बाल

Ajab Gajab News: इस दुनिया में बहुत सारी हैरान करने वाली घटनाएं घटती हैं। कई बार लोगों को दवाएं रिएक्शन कर जाती हैं। इसी क्रम में एक जापानी महिला ने एंटीबायोटिक्स खा लिया। इसके बाद महिला के साथ जो हुआ, वह हैरान करने वाला है। एंटीबायोटिक लेने की वजह से 60 साल की महिला की जीभ ही काली हो गई। सिर्फ यही नहीं, उस महिला के पूरे जीभ पर काले बाल उग आए और चेहरे पर भी काले धब्‍बे पड़ गए। महिला जब अपना इलाज करवाने अस्पताल पहुंची तो डॉक्टर्स भी हैरान रह गए।

महिला के जीभ पर काले रंग के बालों की कालीन

Metro वेबसाइट की खबर के अनुसार, महिला के साथ ऐसा एंटीबायोटिक दवाओं के दुर्लभ रिएक्‍शन की वजह से हुआ। इस बीमारी को लिंगुआ विलोसा निग्रा अथवा ब्लैक हेयरी टंग (BHT) कहा जाता है। ब्रिटिश मेडिकल जर्नल में इसे लेकर एक केस रिपोर्ट भी पब्‍ल‍िश की गई है। इसके मुताबिक मह‍िला रेक्टल कैंसर (rectal cancer) की समस्या से पीड़ित थी। 14 महीने पहले महिला ने एक अस्पताल से इस बीमारी का इलाज करना शुरू किया। महिला की कीमोथेरेपी चल रही थी। इस दौरान कीमोथेरेपी के हान‍िकारक प्रभाव को कम करने के लिए डॉक्‍टर्स नेमाइनोसाइक्लाइन (minocycline) नाम की एंटीबायोटिक दवा महिला को दी।

महिला के जीभ देखकर डॉक्टर्स के उड़े होश

माइनोसाइक्लाइन दवा का इस्तेमाल पूरी दुनिया में मुंहासे से लेकर निमोनिया के इलाज में किया जाता है। महिला ने जब यह दवा खाई तो उसके पूरे चेहरे पर काले धब्‍बे आ गए। महिला की जीभ काली हो गई और जीभ पर काले बाल उग आए। कुओका यूनिवर्सिटी फैकल्टी ऑफ मेडिसिन के अनुसार, महिला जब डॉक्टर के पास इलाज के लिए आई तो उसका चेहरा सफेद पड़ता जा रहा था। वहीं चेहरे पर काले धब्‍बे भी नजर आ रहे थे। इसेक बाद जब महिला ने अपना मुंह खोला डॉक्‍टर्स के होश उड़ गए। महिला के जीभ पर काले रंग के बालों की कालीन नजर आ रही थी।

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article