वायरल न्यूज़

Viral Video: घोड़े के सामने पोज देकर फोटो खिंचवा रही थी महिला, जानवर ने सरेआम उतार दी इज्जत

  • Authored by: कौशलेंद्र पाठक
  • Updated May 18, 2023, 12:10 PM IST

Horse Funny Video: सोशल मीडिया पर एक मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर आप अपनी हंसी को नहीं रोक पाएंगे। क्योंकि, इस वीडियो में एक महिला घोड़े के साथ फोटो खिंचवा रही थी। लेकिन, घोड़े ने महिला का पोपट बना दिया।

Image

घोड़े ने महिला के साथ खेल कर दिया (तस्वीर साभार- इंस्टाग्राम)

KEY HIGHLIGHTS
  • घोड़े के साथ महिला को फोटो खिंचवाना पड़ा भारी
  • जानवर ने सरेआम उतार दी इज्जत
  • वीडियो देखकर नहीं रोक पाएंगे अपनी हंसी

Horse Viral Video: सोशल मीडिया की दुनिया में अगर आप चक्कर लगा रहे हैं, तो आपको ऐसे-ऐसे नजारे देखने को मिल जाएंगे, जिनपर यकीन तक करना मुश्किल हो जाता है। कुछ मामले तो ऐसे होते हैं, जिन्हें देखकर अच्छें-अच्छों की बोलती बंद हो जाती है। इसी कड़ी में एक ऐसा वीडियो (Funny Video) सामने आया है, जिसे देखकर लोग अपनी हंसी को नहीं रोक पा रहे हैं। क्योंकि, इस वीडियो (Horse Funny Video) में एक महिला के साथ ऐसा खेल हुआ, जिसे वो कभी नहीं भूल पाएगी। आलम ये है कि इस वीडियो (Trending Video) पर लोग जमकर चटकारे ले रहे हैं।

सेल्फी लेने और फोटो खिंचवाने के लिए आज कल लोगों में होड़ मची है। कई लोगों में इसे लेकर इतना क्रेज है कि उन्हें जहां मौका मिलता है फोटो खिंचवाने लगते हैं। कई बार तो इस चक्कर में बड़ा खेल भी हो जाता है। वहीं, कईयों का तो पोपट भी बन जाता है। इस वायरल वीडियो में एक महिला के साथ कुछ ऐसा ही हुआ। वीडियो में आप देख सकते हैं फोटो खिंचवाने के लिए एक महिला घोड़े के पास पहुंच जाती है। पोज देते हुए महिला फोटो खिंचवा रही थी। लेकिन, अचानक घोड़ा महिला को चूमने लगता है। उसके बाद जो होता है, वो तो काफी झन्नाटेदार है।

फोटो खिंचवाने के चक्कर में बन गया पोपट

तो आपने देखा किस तरह महिला की सरेआम इज्जत उतर गई। एक पल के लिए तो महिला के होश उड़ गए। अब यह वीडियो लोगों के बीच छाया हुआ है। इंस्टाग्राम पर वीडियो को 'meemlogy' नाम के पेज से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक कई लाख लोग देख चुके हैं। जबकि, हजारों लोगों ने इसे पसंद किए हैं। वहीं, मजे लेते हुए लोग वीडियो पर कमेंट कर रहे हैं। किसी का कहना है कि महिला का तो पोपट बन गया भाई। कुछ का कहना है कि और खिंचवाओ फोटो। वहीं, कईयों का कहना है कि आज के बाद महिला किसी जानवर के साथ फोटो नहीं खिंचवाएगी। तो इस वीडियो पर आपकी क्या प्रतिक्रिया है कमेंट कर जरूर बताएं।

कौशलेंद्र पाठक
कौशलेंद्र पाठकauthor

कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

और पढ़ें
End of Article