वायरल न्यूज़

सोशल मीडिया पर फॉलोअर्स बढ़ाने के लिए महिला ने पोस्ट किया- कैंसर है मुझे, फिर पति ने किया ऐसा

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Jun 11, 2023, 02:26 PM IST

Ajab Gajab News: ताइवान की एक महिला इंफ्लुएंसर ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया कि उसको लास्ट स्टेज का पैंक्रियाटिक कैंसर है। इसके बाद वह अपनी हेल्थ को लेकर अपने फैंस को लगातार फेक अपडेट दे रही थी। महिला को लगा था कि इससे उसे सहानुभूति मिलेगी।

Image

फॉलोअर्स बढ़ाने के लिए बोला झूठ (प्रतीकात्मक तस्वीर)

KEY HIGHLIGHTS
  • सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर ने किया घिनौना काम
  • सोशल मीडिया पर बढ़ाना चाहती थी फॉलोअर्स
  • महिला को लगा था सहानुभूति से बढ़ेंगे फॉलोअर्स

Ajab Gajab News: आज के दिनों में बहुत सारे लोग पर सोशल मीडिया पर फॉलोअर्स बढ़ाने का सुरूर सवार रहता है। इस चक्कर में लोग किसी भी हद तक गुजरने के लिए तैयार हो जाते हैं। इसी क्रम में एक महिला ने सोशल मीडिया पर अपने फॉलोअर्स बढ़ाने के लिए बहुत ही घिनौना काम किया। दरअसल, इस महिला ने लोगों की सहानुभूति बटोरकर अपने फॉलोअर्स बढ़ाने चाह। इसलिए लिए उसने सोशल मीडिया पर अपने बारे में झूठी कहानी गढ़ डाली।

फॉलोअर्स बढ़ाने के लिए महिला ने बोला झूठ

महिला ने झूठी कहानी गढ़ते हुए लोगों से सहानुभूति हासिल करना शुरू कर दिया। महिला को लगा था कि इससे उसके फॉलोअर्स भढ़ जाएंगे। हालांकि, महिला के पति ने उसकी पोल खोलकर रख दी। महिला की सच्चाई जब लोगों को पता चली तो उनके पैरों तले से जमीन खिसक गई। यह महिला है ताइवान की पॉपुलर फिटनेस इन्फ्लुएंसर मियां बाओबाओ। इस महिला इंफ्लुएंसर के फैंस इतने जबरदस्त थे कि उसकी हर बात पर यकीन करते थे। हालांकि, मिया ने बाद में अपने फॉलोअर्स बढ़ाने के लिए अपने फैंस को झूठ बोला।

महिला ने फैंस को शेयर किया झूठा अपडेट

महिला ने पोस्ट किया कि उसको लास्ट स्टेज का पैंक्रियाटिक कैंसर है। इसके बाद वह अपनी हेल्थ को लेकर अपने फैंस को लगातार फेक अपडेट दे रही थी। इसके साथ महिला ने अपने अपडेट्स में हैशटैग #cancerfifhtingdaily भी इस्तेमाल किया था। हालांकि, मियां के झूठ की पोल पट्टी उसके एक्स हसबैंड ने खोलकर रख दी। मिया के पति ने बताया कि वह अपने इलाज के लिए जब जाती थी तो परिवार के लोगों को अस्पताल के भीतर नहीं ले जाती थी। पति ने बताया कि कई सालों से उन्होंने मिया को किसी डॉक्टर से मिलते नहीं देखा। पति ने बताया कि मिया ने अपने इंफ्लूएंसर्स को झूठ बोला।

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article