वायरल न्यूज़

पब में साड़ी पहन महिला ने दिखाया ऐसा कारनामा, देखकर हर कोई रह गया हैरान, देखें Viral Video

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें पारंपरिक पीली साड़ी और आभूषणों में सजी एक भारतीय महिला पेशेवर फ्लेयर बारटेंडिंग करती नजर आ रही है। जिसने भी महिला का यह अंदाज देखा वो दंग रह गया।

Image

महिला का देसी स्वैग (तस्वीर साभार- @kavitamedar28)

Viral Video: आज के समय में सोशल मीडिया पर टैलेंट (Talent Video) की कोई कमी नहीं है, लेकिन कुछ वीडियो ऐसे होते हैं जो पहली ही नजर में आपका ध्यान खींच लेते हैं। ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों इंटरनेट पर छाया हुआ है, जहां पारंपरिक भारतीय परिधान 'साड़ी' में एक महिला बारटेंडिंग के सबसे कठिन हुनर-'फ्लेयर बारटेंडिंग' का प्रदर्शन करती दिख रही है। जिसने भी महिला का यह अंदाज देखा वो देखता ही रह गया। आलम ये है कि लोग महिला की तारीफ करते हुए नहीं थक रहे हैं।

    वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि पीले रंग की खूबसूरत साड़ी, माथे पर बिंदी और गले में हार पहने यह महिला पूरे आत्मविश्वास के साथ हाथ में शेकर और कांच की बोतलें लेकर हवा में उछाल रही है। साड़ी की लंबी प्लेट्स और पल्लू के बावजूद महिला का संतुलन और मूवमेंट इतना सटीक है कि एक भी बोतल हाथ से नहीं छूटती। वहीं, बैकग्राउंड में बारटेंडिंग एकेडमी के टी-शर्ट पहने कुछ युवा खड़े हैं, जो महिला के इस शानदार टैलेंट को देखकर तालियां बजाते और चीयर करते नजर आ रहे हैं। कई लोगों को तो यकीन नहीं हो रहा था कि महिला ऐसा काम कर सकती है। देखें वीडियो...

    देसी महिला का स्वैग

    वीडियो देखकर एक पल के लिए आपका दिमाग भी जरूर चकरा गया होगा। सोच रहे होंगे कि इस महिला ने तो वाकई में कमाल कर दिया। इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को kavitamedar28 ने शेयर किया गया है। आमतौर पर फ्लेयर बारटेंडिंग वेस्टर्न आउटफिट्स या स्पोर्टी लुक्स में देखी जाती है, लेकिन जब पारंपरिक भारतीय नारी के रूप में इस हुनर को दिखाया गया, तो इसने रूढ़िवादिता को पूरी तरह तोड़ दिया। लोगों को महिला का यह अंदाज़ और हुनर बेहद पसंद आ रहा है। इतना ही नहीं सोशल मीडिया यूजर्स कमेंट्स में महिला के बैलेंस, टाइमिंग और कॉन्फिडेंस की जमकर तारीफ कर रहे हैं। कई लोगों का कहना है कि "हुनर किसी पहनावे का मोहताज नहीं होता!" तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है जरूर बताएं।

    Kaushlendra Pathak
    कौशलेंद्र पाठकauthor

    कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

    और पढ़ें
    End of Article