Ajab Gajab News in Hindi: सोशल मीडिया एक ऐसी जगह है, जहां कब-कौन सी चीज वायरल हो जाए, पता ही नहीं चलता। ऐसे में एक बात तो है कि वायरल हुए इन वीडियोज में कई बार कुछ ऐसा नजर आ जाता है, जो हम सभी को सोचने पर मजबूर कर देता है। एक ऐसा ही वीडियो आजकल वायरल हो रहा है, जिसमें आपको एक महिला दिखाई देगी, जो कुछ देर के लिए मूर्ति की तरह बन जाती है।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि महिला सड़क पर चलते-चलते अचानक से फ्रीज हो जाती है। इस दौरान वह कुछ सेकंड के लिए इसी अवस्था में रहती है, जैसे कोई मूर्ति हो। लेकिन कुछ सेकंड बाद ही महिला फिर से नॉर्मल हो जाती है और एक आम इंसान की तरह चलने लगती है। ऐसे में यूजर्स इस वीडियो पर काफी रिएक्शन दे रहे हैं और महिला को टाइम ट्रैवेल से जोड़कर देख रहे हैं।
चलते-चलते अचानक फ्रीज हुई महिला
इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Instagram Viral Video) पर यूजर्स अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। ऐसे में यूजर्स का कहना है कि महिला आराम से चल रही है, लेकिन फिर ऐसा कैसे? इस वीडियो पर अब तक हजारों व्यूज आ चुके हैं और इसे काफी बार शेयर भी किया जा चुका है। ऐसे में ये वीडियो (Trending Video) आपको कैसी लगी, हमें कमेंट कर जरूर बताएं।
