Viral Video: मौत बनकर सड़क पर गिरी आसमानी बिजली, देखिए धूं-धूं कर जल गई गाड़ी, कैमरे में कैद हुआ शॉकिंग मंजर

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Jul 17, 2023, 04:48 PM IST

इंस्टाग्राम पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक चलती गाड़ी पर आकाशीय बिजली गिर गई, जिससे गाड़ी धूं-धूं कर जलने लगी। इस वीडियो को देखने के बाद आप सहम उठेंगे।

KEY HIGHLIGHTS
  • चलती गाड़ी पर गिरी आकाशीय बिजली
  • बिजली गिरने से धूं-धूं कर जलने लगी गाड़ी
  • जमकर वायरल हो रहा ये शॉकिंग वीडियो

Shocking Video in Hindi: इन दिनों हर ओर बारिश की चर्चा की जा रही है। कहीं जल तांडव हो रहा है तो कहीं भू-स्खलन। ऐसे में एक वीडियो सामने आया है, जिसमें आकाशीय बिजली गिरते हुए दिख रही है। ऐसे में इस वीडियो को देखने के बाद आप भी बिजली से दूसरी बनाना ही पसंद करेंगे। और हां, एक बात तो बताना भूल ही गए, ये वीडियो इतना खतरनाक है कि नजदीक से देखने वालों की तो आंखें भी जा सकती है और कुछ को तो हॉर्ट अटैक भी आ सकता है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में इतना खौफनाक मंजर नजर आ रहा है, जिसे आपने कभी न तो महसूस किया होगा और न ही कभी ऐसा कुछ देखा होगा। ऐसे में इसे जो भी यूजर देख रहा है, वो दहल जा रहा है। इस वीडियो में आपको साफ-साफ नजर आएगा कि हाईवे पर चल रही एक गाड़ी पर बिजली गिरती है और फिर चंद सेकंड में गाड़ी धूं-धूं कर जलने लगती है।

End of Feed