Viral Video: सोशल मीडिया पर आए दिन जंगलों और राष्ट्रीय उद्यानों के वीडियो वायरल होते रहते हैं, लेकिन हाल ही में सामने आया एक वीडियो (Shocking Video) देखकर आपकी सांसें थम जाएंगी। जंगल की एक संकरी और कच्ची सड़क पर अचानक एक विशालकाय हाथी आ जाता है। आमतौर पर ऐसी स्थिति में ड्राइवर गाड़ी रोक लेते हैं या सुरक्षित दूरी बनाकर पीछे हटते हैं, लेकिन इस वीडियो में महिला ड्राइवर की हरकत ने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है। जिसने भी यह नजारा देखा वो दंग रह गया।
क्या है पूरा मामला?
वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक सफेद रंग की कार जंगल के रास्ते से गुजर रही है। तभी कुछ दूरी पर एक बहुत बड़ा जंगली हाथी सड़क के बीचों-बीच दिखाई देता है। कार रोकने या रिवर्स करने के बजाय, महिला ने बिना डरे गाड़ी को तेज गति में सीधे हाथी की दिशा में बढ़ा दिया। इतना ही नहीं वह लगातार तेज आवाज में हॉर्न बजाती रही। ऐसा लग रहा था मानो ड्राइवर को भरोसा हो कि हॉर्न की आवाज और कार के आकार से डरकर हाथी रास्ता छोड़ देगा। कार हाथी के बेहद करीब पहुंच गई और हॉर्न का शोर जारी रहा। आमतौर पर इतना तेज शोर और किसी गाड़ी का अचानक करीब आना वन्यजीवों को खतरे का अहसास कराता है, जिससे वे आक्रामक हो सकते हैं। देखें वीडियो...
हैरतअंगेज नजारा
गनीमत ये रही कि इस मामले में हाथी शांत रहा और बिना हमला किए सड़क से हटकर जंगल की ओर चला गया। महिला की जान बच गई, लेकिन इस हरकत को सोशल मीडिया पर लोग भारी लापरवाही बता रहे हैं। एक्स पर इस वीडियो को Sainidan1 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो देखकर लोग काफी हैरान हो रहे हैं और इस लापरवाही के लिए जमकर क्लास लगा रहे हैं। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है जरूर बताएं। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है जरूर बताएं।
