वायरल न्यूज़

इस महिला के मेकअप ट्रांसफॉर्म को देख डर के मारे कांप जाएंगे, बनाती है ऐसे-ऐसे लुक जैसे Horror Film की हीरोइन हो

इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया गया है, जिसमें एक महिला ऐसा खतरनाक मेकअप ट्रांसफॉर्म करती नजर आ रही है, जिसे देख आपकी रूह कांप जाएगी।

Image

डरावनी महिला वाला मेकअप ट्रांसफॉर्म (Instagram)

KEY HIGHLIGHTS
  • महिला ने किया खतरनाक ट्रांसफॉर्म
  • मेकअप देख हर कोई रह गया दंग
  • जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो

Horror Makeup Transformation Video: बचपन में हम सभी काफी डरावनी फिल्में देखा करते थे और कुछ लोगों में डरावनी फिल्में देखने का कीड़ा आज भी है। इन फिल्मों में कई ऐसे पात्र हुआ करते थे, जिसे देखते ही पसीने छूट जाते थे। इसका मुख्य कारण था इनका मेकअप। अपनी खतरनाक और डरावने मेकअप के चलते ही ये भूत का किरदार बखूबी निभाते हैं और सबको डराते भी थे।

सोशल मीडिया पर वायरल हुए इस वीडियो को देखने के बाद आपको ऐसी ही भूतिया फिल्मों की याद आने वाली है। दरअसल, वीडियो में एक महिला नजर आ रही है, जो हॉरर फिल्मों की हीरोइन की तरह मेकअप ट्रांसफॉर्मेशन करती दिख रही है। इस दौरान उसके ट्रांसफॉर्मेशन को देख आपका दिमाग हिल जाएगा। लोगों का कहना है कि इस महिला के टैलेंट को देख हर कोई इसका दीवाना बन जाएगा।

डरावनी महिला वाला मेकअप ट्रांसफॉर्म

इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए इस वीडियो पर काफी लोगों के कमेंट्स देखने को मिल रहे हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा है कि इसको रात में कोई देख ले तो हालत खराब हो जाए। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा है कि इसका मेकअप देखकर आंखों पर भी यकीन नहीं हो रहा। बता दें, इस वीडियो को 'mimles' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है जिस पर अब तक 9 लाख 88 हजार से अधिक लाइक्स आ चुके हैं।

Kishan Gupta
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article