वायरल न्यूज़

Viral Video: साड़ी में महिला ने की खतरनाक स्कीइंग, स्वैग देखकर लोगों की आंखें खुली की खुली रह गई

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated May 8, 2023, 05:15 PM IST

इंस्टाग्राम पर एक महिला का वीडियो काफी वायरल हो रहा है, जिसमें वह स्कीइंग करती हुई नजर आ रही है। इतना ही नहीं, महिला ने स्कीइंग के दौरान साड़ी पहनी हुई है, जिसे देखकर आप भी दंग रह जाएंगे।

Image

साड़ी पहन स्कीइंग करते हुए महिला का वीडियो वायरल (Image Credit :divyamaiya/Instagram)

KEY HIGHLIGHTS
  • महिला ने साड़ी पहनकर की स्कीइंग
  • स्कीइंग देख लोग रह गए दंग
  • इंटरनेट पर धूम मचा रहा ये वीडियो

Skiing Viral Video: इंटरनेट पर एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला स्कीइंग करती हुई नजर आ रही है। बर्फ के आकर्षक नजारों के बीच महिला का यह शानदार वीडियो (Viral Video) लोगों द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है। सोशल मीडिया पर शेयर किए गए इस वीडियो में बैकग्राउंड म्यूजिक के तौर पर 'कौन दिशा में लेके चला रे...' गाना भी बज रहा है, जो इस वीडियो में और भी चार-चांद लगाने का काम कर रहा है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में महिला साड़ी पहन स्कीइंग कर रही है। जी हां, जिस स्कीइंग को करने में अच्छे-अच्छों के पसीनों छूट जाते हैं, उस स्कीइंग को ये महिला बड़ी ही आसानी से कर रही है, जिसे देखने के बाद आप भी उसके दीवाने हो जाएंगे। वायरल हो रहा यह वीडियो इंटरनेट पर काफी घूम मचा रहा है। ये वीडियो इतना खूबसूरत है कि यूजर्स भी इसे बार-बार देखना पसंद कर रहे हैं।

साड़ी पहन स्कीइंग करते हुए महिला का वीडियो वायरल

इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Instagram Viral Video) पर अब तक कई यूजर्स ने अपनी प्रतिक्रिया दी हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा कि साड़ी पहनकर स्कीइंग करना काबिल-ए-तारीफ है। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा कि वीडियोग्राफी करने वाले की भी दाद देनी पड़ेगी.. बंदे ने एक भी शॉट मिस नहीं किया है। इस वीडियो को अब तक हजारों लाइक्स मिल चुके हैं और काफी बार शेयर भी किया जा चुका है। बता दें, इस वीडियो को 'divyamaiya' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है तो यह वीडियो (Trending Video) आपको कैसी लगी कमेंट कर हमें जरूर बताएं।

किशन गुप्ता
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article