वायरल न्यूज़

Ajab Gajab: दो सगे जुड़वा भाइयों को दिल दे बैठी 24 साल की लड़की, प्रेग्नेंसी पर कही ऐसी बात इंटरनेट पर मच गया बवाल

Ajab Gajab News: फाह नाम की लड़की को दो जुड़वा भाइयों से मोहब्बत हो गई। इसके बाद फाह ने अपने दिल की बात दोनों भाइयों से बताई। दोनों भाइयों को भी इससे कोई आपत्ति नहीं थी। इस अनोखे प्रेम की स्टोरी इन दिनों सोशल मीडिया पर सुर्खियों बटोर रही हैं।

Image

दो सगे भाइयों से प्यार (फोटो क्रेडिट- साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट)

Ajab Gajab News: कहते हैं कि प्यार की कोई उम्र और कोई धर्म-मजहब नहीं होता है। प्यार किसी को भी किसी से और कभी भी हो सकता है। प्यार कोई मर्यादा और कोई रिश्ता भी नहीं देखता है। इसी क्रम में थाईलैंड की एक 24 साल की लड़की को दो सगे भाइयों से प्यार हो गया। इसके बाद महिला ने जो किया, उसके बारे में जानकर यकीनन आपके होश उड़ जाएंगे। सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि दोनों सगे भाई जुड़वा हैं और उन दोनों को भी लड़की के प्यार से कोई आपत्ति नहीं है।

दो जुड़वा भाइयों से प्यार कर बैठी लड़की

साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट की खबर के अनुसार, पूर्वोत्तर थाईलैंड के नाखोन फानोम की रहने वाली फाह नाम की लड़की को दो जुड़वा भाइयों से मोहब्बत हो गई। इसके बाद फाह ने अपने दिल की बात दोनों भाइयों से बताई। दोनों भाइयों को भी इससे कोई आपत्ति नहीं थी। इस अनोखे प्रेम की स्टोरी इन दिनों सोशल मीडिया पर सुर्खियों बटोर रही हैं। दरअसल, एक साल पहले फाह को अपने लिए किसी रिश्ते की तलाश थी। इस दौरान सुआ नाम का शख्स फाह के संपर्क में आया। सुआ ने बाद में अपने बड़े भाई से फाह को मिलवाया।

Girl Dating

फोटो क्रेडिट- साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट

हैरान करने वाली बात यह है कि फाह को दोनों भाई ही पसंद आ गए। यहां तक कि दोनों भाई उम्र में फाह से एक साल छोटे हैं। इसके बाद फाह ने दोनों भाइयों को प्रपोज कर दिया और दोनों ने इस रिश्ते को कुबूल कर लिया। इससे भी हैरान करने वाली बात यह है कि तीनों लोग अब साथ रहने लगे हैं और तीनों को साथ रहने के लिए उनके परिवार की भी अनुमति मिल चुकी है। अब तीनों एक साथ एक ही घर में रहते हैं और टिकटॉक पर रोमाटिंक वीडियो बनाकर शेयर करते हैं।

Girl Dating (3)

फोटो क्रेडिट- साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट

फाह के अनुसार, वह दोनों जुड़वा भाइयों के साथ रिश्ते से खुश हैं और उनका रोमांटिक लाइफ भी काफी अच्छा चल रहा है। फाह ने बताया कि दोनों भाई काफी शर्मीले हैं, लेकिन दोनों ने कभी भी एक-दूसरे से ईर्ष्या नहीं दिखाई। इसके आगे फाह के आगे जब प्रेग्नेंसी से जुड़ा सवाल आया तो उन्होंने कहा कि जब वो प्रेग्नेंट होगी, तो अपने बच्चे का डीएनए टेस्ट करवाएंगी। जिससे उसके बायोलॉजिकल पिता की पहचान करने में मदद मिले। इससे उसके जन्म प्रमाण पत्र पर पिता का सही नाम दर्ज हो सकेगा। हालांकि, उसका बच्चा दोनों भाइयों को ही डैडी कहकर बुलाएगा।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article