वायरल न्यूज़

एक ही महीने में बैक टू बैक दो बार प्रेग्नेंट हुई महिला, दोनों बच्चों का हुआ जन्म, जानें क्या है सच्चाई

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated May 23, 2023, 12:32 PM IST

ब्रिटेन की रहने वाली एक महिला एक महीने में दो बार प्रेग्नेंट हो गई। सिर्फ इतना ही नहीं उसने दो बच्चों को जन्म भी दिया है। अब ऐसे में ये मामला इंटरनेशनल मीडिया खूब सुर्खियां बटोर रहा है। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला..

Image

प्रतीकारात्मक चित्र (Image Credit - iStock)

KEY HIGHLIGHTS
  • महीने में दो बार प्रेग्नेंट हुई महिला
  • महीने के भीतर ही दिया दो बच्चों को जन्म
  • अब सुर्खियां बटोर रहा ये मामला

Woman Became Pregnant Twice In A Month: कोई महिला साल में दो बार प्रेगनेंट हो सकती है, लेकिन कभी आपने ऐसा सुना है कि एक ही महीने में दो बार प्रेग्नेंट हो जाए। ये लाइन पढ़ने के बाद आप शायद इसे मजाक में लें। लेकिन ये सच है और वो भी बिल्कुल 100 प्रतिशत। दरअसल, ब्रिटेन के एक मामला सामने आया है, जिसमें एक महिला ने एक ही महीने में दो बार प्रेग्नेंट हुई है और उसने दो बच्चों को जन्म भी दिया है। अब ये मामला सुनने में थोड़ा पेचीदा जरूर है लेकिन इस मामले में डॉक्टरों ने जो कहा है, वो भी ध्यान देने वाली बात है। यह एक ऐसा मामला है, जो कभी-कभी ही देखने को मिलता है।

दरअसल, ब्रिटेन की रहने वाली सोफी स्‍मॉल के साथ ये घटना घटी है। उनका कहना है कि जब वह पहली बार प्रेग्‍नेंट हुई थीं तो उनके सिर में काफी तेज दर्द हो रहा था, फिर धीरे-धीरे काफी समस्याएं भी बढ़ने लगी। इतना कि उसे कई बार अस्पताल भी जाना पड़ा। उसकी हालत इतनी बिगड़ गई थी कि महिला को प्रेग्नेंसी के दौरान तकरीबन 5 दिन तक ड्रीप भी लगी थी। इसके बाद भी जब मामला नहीं संभला तो फिर महिला की स्कैनिंग की गई और फिर पता चला कि महिला जुड़वा बच्चों की मां बनने वाली है।

एक महीने में दो बार महिला हुई प्रेग्‍नेंट

ऐसे में डॉक्टरों का तब माथा ठनका, जब उन्होंने स्कैनिंग में देखी कि महिला के पेट में पल रहे दोनों बच्चों की साइज अलग-अलग थी, ऐसे में डॉक्टरों ने थोड़ा इंतजार भी किया लेकिन दोनों बच्चों के आकार एकसमान नहीं हुए। ऐसे में डॉक्टरों पहले उस बच्चे का जन्म हुआ, जो विकसित हो चुका था और फिर कुछ दिन बाद दूसरे बच्चे का जन्म हुआ। डॉक्टरों का इस पर कहना है कि ऐसे मामलों में दोनों बच्चों को आधिकारिक तौर पर जुड़वां नहीं कहा जा सकता। डॉक्टरों ने कहा कि प्रेग्‍नेंसी के दौरान पति-पत्नी के संपर्क में आने से ऐसा हो सकता है।

वायरल (Viral News in Hindi) ट्रेंडिंग और अजब-गजब (Ajab Gajab News) की लेटेस्ट न्यूज और हिन्दी में पढ़ें और Times Now Navbharat Live TV पर देखें। देश-दुनिया की हर ट्रेंडिंग वीडियो (Viral Video) वायरल, शॉकिंग और अनोखी खबरें पढ़ने के लिए जुड़ें रहें Times Now Navbharat के साथ।

किशन गुप्ता
किशन गुप्ता author

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में... और देखें

End of Article