Ajab Gajab News: सोशल मीडिया पर आपने चोरी के बहुत सारे मजेदार किस्से पढ़े होंगे। आज हम आपको चोरी का एक ऐसा किस्सा बताने जा रहे हैं, जिसके बारे में जानकर पहले तो आपको हैरानी होगी। इसके बाद चोर की इंसानियत पर गर्व होगा। दरअसल, एक चोर ने किसी शख्स का लैपटॉप चुरा लिया था। इसके बाद चोर ने उसी शख्स को ईमेल भेजकर लैपटॉप चुराने के लिए माफी मांगी और कहा कि उसे पैसों की सख्त जरूरत था, इसलिए उसका लैपटॉप चुराया था। चोर ने ईमेल में इसके आगे जो लिखा, वह जानकर आपको और भी ज्यादा मजा आएगा।
लैपटॉप चोरी कर मांगी माफी
इस चोर की चर्चा सोशल मीडिया पर जमकर हो रही है। दरअसल, चोर ने लैपटॉप चुराने के बाद लैपटॉप के मालिक को एक ईमेल भेजा। इस ईमेल में उसने सबसे पहले माफी मांगी। इसके बाद चोर ने लिखा कि वह सिर्फ पैसों की जरूरत के लिए ऐसा कर रहा है। इसके बाद उसने लिखा कि उसे लैपटॉप में कुछ जरूरी फाइल दिखी जो वह उसे भेज रहा है। चोर द्वारा भेजे गए ईमेल का स्क्रीनशॉट लैपटॉप मालिक ने अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया। जहां से यह वायरल हो गया है।
लैपटॉप मालिक के ही ईमेल का किया इस्तेमाल
लैपटॉप मालिक ने जो स्क्रीनशॉट शेयर किया, उसमें लिखा है, ‘भाई कैसे हैं? मैंने आपका लैटपॉट चुराया है। मुझे पैसों की बहुत ही ज्यादा जरूरत थी और अपनी जरूरत पूरा करने के लिए पिछले काफी समय से संघर्ष कर रहा था। मैंने आपके लैपटॉप में देखा कि आप किसी रिसर्च प्रपोजल पर काम कर रहे थे। मैंने आपको ईमेल के साथ उस रिसर्च फाइल को भी आपको भेज दिया है। इसके अलावा आपको लैपटॉप से कोई अन्य जरूरी फाइल चाहिए, तो सोमवार को 12 बजे से पहले मुझे बता दें। क्योंकि इसके बाद मैं लैपटॉप बेच दूंगा। इसके लिए मुझे ग्राहक भी मिल गया है। मैं आपसे माफी मांगता हूं।' वहीं ईमेल का स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए लैपटॉप के मालिक ने लिखा कि इसे पढ़कर उनके मन में कई तरह के ख्याल आए। चोर ने लैपटॉप मालिक का ही ईमेल इस्तेमाल करके उसकी जरूरी फाइल भेजी थी और उसी मेल पर सॉरी बोला था।
