वायरल न्यूज़

'अपनी जुबान से पूरे खानदान का BP हाई करने वाली...', पत्नी का ब्लड प्रेशर हुआ ऊपर-नीचे तो मजे लेने लगा पति

पति-पत्नी की नोंकझोक के वीडियो अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। हाल में एक ऐसा ही मजेदार वीडियो इन दिनों खूब वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद लोगों का हंसते-हंसते पेट फूल गया।

Image

बीपी लेवल नपवाते हुए पत्नी (X/@MemeCreaker)

पति-पत्नी के बीच प्यार भरी तकरार होते रहती है। सोशल मीडिया पर अक्सर इस तरह के वीडियो सामने आते हैं, जब पति या पत्नी एक-दूसरे के जले पर नमक छिड़कने से खुद को रोक नहीं पाते। हाल में एक ऐसे ही कपल का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि पत्नी का BP जब हाई हुआ तो उसका पति उसके मजे लेने से खुद को रोक नहीं पाया।

पत्नी का ब्लड प्रेशर हो गया ऊपर-नीचे

वायरल हो रहे इस वीडियो में डॉक्टर को पत्नी का ब्लड प्रेशर नापते देखा जा सकता है। इस दौरान ब्लड प्रेशर नापने की मशीन पत्नी के बाजुओं में लगी हुई है और पति अपने मोबाइल से उसका वीडियो बना रहा है। वीडियो में पति को पत्नी की खिल्ली उड़ाते हुए सुना जा सकता है। पति को आप यह कहते हुए सुन सकते हैं कि, "एक बार ये अपनी जुबान हिला दे तो पूरे खानदान का BP ऊपर-नीचे कर देती है और इसका BP देख रहे हो, बताओ, ऊपर-नीचे हो गया।"

पति ने पत्नी से पूछा मजेदार सवाल

इसके बाद पति अपनी पत्नी से पूछता है कि, "कैसे हुआ भाई, ये पॉसिबल नहीं है। बता भाई कैसे हुआ ये?" इस पर पत्नी अपने पति की बातों से तंग आकर पूछती है कि क्या है? इस पर पति चुटकी लेते हुए बोलता है कि हमारा BP हाई करते-करते, तुम्हारा BP ऊपर-नीचे कैसे हो गया?

वीडियो पर ऐसा रहा लोगों का रिएक्शन

इस मजेदार वायरल वीडियो को सोशल साइट एक्स पर ढाई लाख से ज्यादा लोगों ने देखा और 1900 लोगों ने लाइक किया है। वीडियो पर तमाम लोगों ने कमेंट करते हुए पत्नी के मजे भी लिए हैं। जैसे एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, "पति को इतना भी सच नहीं बोलना था।" दूसरे ने लिखा, "ये कहानी घर-घर की है।"

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article