वायरल न्यूज़

दो बैलों में से एक मरा तो उसे लादकर शख्स खुद खींचने लगा गाड़ी, Viral Video देख नम हो जाएंगी आपकी आंखें

आज के दौर में सोशल मीडिया पर ना सिर्फ हंसी-मजाक के वीडियो वायरल होते हैं बल्कि यहां वे कहानियां भी सामने आती हैं, जिन्हें देख या सुनकर लोगों की आंखें नम हो जाती हैं। ऐसी ही एक कहानी इस वक्त सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। जो इंसानियत, मेहनत और जज्बे की मिसाल है।

Image

मृत बैल को गाड़ी पर लादकर ले जाते हुए मालिक (X/@Gurukulam2024)

प्रेमचंद लिखित दो बैलों की कथा आपने अपने स्कूल के हिंदी के किताब में जरूर पढ़ी होगी। इस कहानी में हीरा और मोती नाम के दो बैल हुआ करते थे। उनका मालिक झूरी उनसे बहुत प्यार करता था। तीनों की आपस में काफी गहरी दोस्ती थी। सभी लोग एक-दूसरे की भावनाओं को समझते थे। ऐसी ही एक और कहानी इस वक्त सोशल मीडिया पर सामने आई है। यह वीडियो सोशल साइट एक्स पर @Gurukulam2024 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसकी स्टोरी बेहद ही भावुक कर देने वाली है।

मृत बैल को लादकर गाड़ी खींचते दिखा मालिक

वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स अपने दो बैलों के साथ कहीं जा रहा है। वायरल वीडियो के अनुसार, उन दोनों बैलों में से एक की मौत हो चुकी है। बैलों का मालिक अपने बैलों से इतना प्रेम करता है कि वह अपने मरे हुए बैल एक को गाड़ी पर लादकर खुद उसकी जगह गाड़ी को खींचते हुए जाते दिखा। इस दुखद वीडियो को जिसने भी देखा उसकी आंखें नम हो गई।

वीडियो देख लोगो हुए भावुक

वीडियो को अब तक 3 लाख से ज्यादा लोगों ने देखा और हजारों लोगों ने लाइक किया है। वीडियो पर लोगों ने बेहद ही भावुक प्रतिक्रियाएं दी हैं। जहां एक यूजर ने ठीक इसी तरह का अपना अनुभव लिखा है। जिसमें उसने बताया कि, "मेरे घर में भी चूल्हा नही जला था, जब मेरी गाय मरी थी, तब मै बच्चा था पर वो दिन आज भी याद है, जब पिताजी हताश थे और मां रो रही थी।" दूसरे ने लिखा, "गांव में ऐसा ही होता है, ऐसे ही बॉंडिंग होती है अपने जानवरों से, आजकल कम देखने को मिलता है, बस आखरी पिढ़ी होगी ये।"

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article