महिला की खूबसूरती ही बनी बेरोजगारी की वजह, 50 इंटरव्यू में हुई रिजेक्ट, कंपनियों को डर- बाकी लोग नहीं करेंगे काम

सोशल मीडिया पर एक महिला ने अपनी नौकरी से जुड़े दुखद अनुभवों को शेयर किया। उसने बताया कि उसे कम से कम 50 बार जॉब इंटरव्यू से रिजेक्ट कर दिया गया, वो भी सिर्फ इसलिए क्योंकि वह कुछ ज्यादा ही खूबसूरत थी।

Authored by: पंकज यादवUpdated Sep 19 2025, 13:14 IST
​महिला ने शेयर किया अपना अनुभवImage Credit : Instagram/@ale_gaucha101 / 07

​महिला ने शेयर किया अपना अनुभव

सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां लोग अपने अनुभवों और विचारों को शेयर करते हैं। हाल में एक महिला ने अपने करियर से जुड़े एक अनुभव को शेयर किया जिसमें उसने दावा किया कि उसे कोई भी कंपनी नौकरी देने के लिए तैयार नहीं है। उसने बताया कि कम से कम उसे 50 बार जॉब इंटरव्यू से रिजेक्ट कर दिया गया सिर्फ इसलिए क्योंकि वह बहुत ही ज्यादा सुंदर है।

ब्राजील की रहने वाली है महिलाImage Credit : Instagram/@ale_gaucha102 / 07

ब्राजील की रहने वाली है महिला

दावा करने वाली इस महिला का नाम एले गौचा है। वे ब्राजील की रहने वाली हैं। फिलहाल, एले 21 साल की हैं और अभी वे OnlyFans पर एक अडल्ट कंटेंट क्रिएटर हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर नौकरी से खुद के रिजेक्ट होने के दर्द को बयां किया।

नैनी बनना चाहती थी महिलाImage Credit : Instagram/@ale_gaucha103 / 07

नैनी बनना चाहती थी महिला

उन्होंने बताया कि पहले वे एक नैनी बनना चाहती थीं। उन्होंने नैनी बनने के लिए तीन साल का कोर्स भी किया था। लेकिन जब भी वे किसी कंपनी में नौकरी के लिए इंटरव्यू देने जाती थीं, तो उन्हें हर बार मना कर दिया जाता था।

खूबसूरती की वजह से नहीं मिली नौकरीImage Credit : Instagram/@ale_gaucha104 / 07

खूबसूरती की वजह से नहीं मिली नौकरी

पहले तो उन्हें लगा कि शायद ऐसा इसलिए हो रहा क्योंकि उनके पास अनुभवों की कमी है। लेकिन धीरे-धीरे उन्हें ये समझ आने लगा कि उनके रिजेक्ट होने की वजह उनकी अनुभवहीनता नहीं बल्कि उनकी खूबसूरती थी।

खूबसूरती को बनाया अपना करियर ऑप्शनImage Credit : Instagram/@ale_gaucha105 / 07

खूबसूरती को बनाया अपना करियर ऑप्शन

दरअसल, लोगों को उनकी खूबसूरती और उनका सुडौल शरीर उनके काम से ज्यादा आकर्षित लगता था। बार-बार नैनी की जॉब इंटरव्यू से रिजेक्ट होने के बाद उन्हें एक बात तो समझ आ गई थी कि अब वे अपनी खूबसूरती और अपने आकर्षक बॉडी से ही अपना करियर चमकाएंगी।

OnlyFans पर बनीं अडल्ट कंटेंट क्रिएटर​Image Credit : Instagram/@ale_gaucha106 / 07

OnlyFans पर बनीं अडल्ट कंटेंट क्रिएटर​

ऐसे में उन्होंने OnlyFans पर अपना अकाउंट बनाया और अपना करियर बदलते हुए वे अडल्ट कंटेंट क्रिएटर का काम करने लगीं। अब एले एक फुलटाइम अडल्ट कंटेंट क्रिएटर है और OnlyFans पर उनके 5 लाख 25 हजार से भी ज्यादा फॉलोअर्स हैं।

"आज भी एक नैनी मेरे अंदर"Image Credit : Instagram/@ale_gaucha107 / 07

"आज भी एक नैनी मेरे अंदर"

एले बताती है कि वे अब इस प्रोफेशन को बदलने के बारे में सोच भी नहीं सकतीं। एले ने कहा कि जो नैनी मैं थी, वह आज भी मेरे साथ है। मैं आज भी उस अनुभव से जुड़ी हुई महसूस करती हूँ क्योंकि उसके लिए मैंने खुद को समर्पित कर दिया था और उसके लिए काफी तैयारी भी की थी। जहां मैं एक तरफ स्थिरता की तलाश में थी, तो वहीं दूसरी तरफ मुझे एक आजाद जिंदगी मिली।"

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!