वायरल न्यूज़

Viral Photo: दोस्ती और पैसे को लेकर व्हाट्सअप स्कैमर ने कह दी ऐसी बात, शख्स को मिला जिंदगी का सबसे बड़ा सबक

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Jun 6, 2023, 12:00 PM IST

ट्विटर पर एक स्क्रीनशॉट काफी वायरल हो रहा है, जिसमें एक व्हाट्सअप स्कैमर ने शख्स को जिंदगी का सबसे बड़ा पाठ पढ़ा दिया। ऐसे में ये स्क्रीनशॉट अब सोशल मीडिया काफी सुर्खियां बटोर रहा है और चारों ओर चर्चा का केंद्र बन गया है।

Image

व्हाट्सअप स्कैमर का चैट हुआ वायरल

KEY HIGHLIGHTS
  • व्हाट्सअप स्कैमर ने सिखाया शख्स को सबसे बड़ा पाठ
  • दोस्ती और पैसों लेकर कही बड़ी बात
  • जमकर वायरल हो रहा स्कैम का ये स्क्रीनशॉट

WhatsApp Scammer Taught A Life Lesson: इस दुनिया में तमाम ऐसे लोग हैं, जो कभी न कभी स्कैम के शिकार हुए ही होंगे। ऐसे में इन दिनों एक स्कैम बड़ा तेजी से फैल रहा है, जिसका नाम है - व्हाट्सअप स्कैम। व्हाट्सअप का नाम सुनने के बाद शायद आपको थोड़ा अजीब लगे लेकिन ये बिल्कुल सच है। आमतौर पर हम व्हाट्सअप को एक इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप के तौर पर ही देखते हैं, लेकिन इससे एक बड़ा स्कैम भी होता है। इसका एक चैट भी खूब वायरल हो रहा है।

दरअसल, मामला कुछ यूं है कि महेश नाम एक शख्स को एक मैसेज आया है, जिसका स्क्रीनशॉट भी उसने शेयर किया है। इसमें आप देख सकेंगे कि स्कैमर ने व्हाट्सऐप पर महेश को मैसेज किया, जिसमें लिखा था कि नमस्ते! मेरे पास आपके साथ शेयर करने के लिए कुछ खास है, क्या मुझे आपका कुछ कीमती समय मिल सकता है? इस पर महेश ने जवाब दिया कि वह उससे दोस्ती करना चाहते हैं। ऐसे में फिर स्कैमर ने अपना नाम वियन बताया और खुद को ग्लोबल ग्रुप ऑफ कंपनीज की कर्मचारी बताया और कहा कि अगर आप पार्ट टाइम या फुल टाइम जॉब की तलाश कर रहे हैं तो आप इस जॉब को कर आधे घंटे में 500 से लेकर 5000 रुपये तक कमा सकते हैं।

स्कैमर का स्क्रीनशॉट हुआ वायरल

इस पर महेश ने रिप्लाई दिया कि वह काफी वफादार है और बाकी लोगों की तरह वह दो मुंह वाले नहीं है। ऐसे में स्कैमर ने रिप्लाई किया कि दोस्ता बनाना अच्छी बात है लेकिन पैसा कमाना भी उतना ही जरूरी है। आप अपने बारे में भी सोचिए, आप बिना पैसों के इस दुनिया में कैसे रह पाएंगे। आगे स्कैमर ने लिखा कि क्या आप पैसे कमाना चाहते हैं या नहीं। फिर महेश ने रिप्लाई दिया कि आज तक किसी ने उसे ऐसे नहीं समझाया। अब ऐसे में महेश और स्कैमर का चैट वायरल हो गया है, जिस पर यूजर्स के काफी रियक्शन भी आ रहे हैं।

व्हाट्सअप की ओर से पेश किया जाएगा रिपोर्ट

ट्विटर पर वायरल हो रहे इस स्क्रीनशॉट को लेकर काफी यूजर्स अपना रियक्शन दे रहे हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा है कि कुछ ऐसा ही म्यूचल फंड वालों का भी मैसेज आता है। वहीं, दूसरे यूजर ने लिखा कि स्कैमर ने काफी अच्छे तरीके से जिंदगी को लेकर शख्स को समझाया। ऐसे फेक मैसेजेस हर रोज लोगों को प्राप्त हो रहे हैं, लोगों को सजग रहने की जरूरत है। वहीं, पिछले हफ्ते ही केंद्र सरकार की ओर से मैसेजिंग कंपनी को निर्देश दिया है कि वह उन टेलीकॉम कैरियर्स के बारे में रिपोर्ट पेश करें, जो फर्जी अकाउंट बनाने का काम करते हैं। ऐसे में मैसेजिंग ऐप व्हाट्सअप की ओर से अंतरराष्ट्रीय स्कैम कॉल को खत्म करने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और मशीन लर्निंग (एआई/एमएल) सिस्टम पर काम किया जा रहा है।

किशन गुप्ता
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article