वायरल न्यूज़

Video: इस महिला का डांस देख भूत-प्रेत भी खौफ में आ जाएं! लोग बोले- 'ये सब क्या देखना पड़ रहा है'

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Feb 5, 2023, 02:54 PM IST

Woman Weird Dance: वीडियो ऐसा है, जिसे देखकर यूजर्स का मूड खराब हो गया है। महिला का डांस वीडियो देखने के बाद लोग तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं। कुछ लोग कह रहे हैं कि महिला का डांस देखकर हो सकता है कि भूत-प्रेत भी खौफ में आ जाएं।

Image

महिला का डांस (इंस्टाग्राम)

KEY HIGHLIGHTS
  • महिला का अजीबोगरीब डांस हुआ वायरल
  • डांस वीडियो देख लोगों का मूड हुआ खराब
  • महिला पर भड़के सोशल मीडिया यूजर्स

Woman Weird Dance: आपने सोशल मीडिया पर डांस के तरह-तरह के वीडियो देखे होंगे। आज की जेनरेशन को डांस करना काफी पसंद होता है। पहले के लोग भी डांस करते थे, लेकिन सोशल मीडिया का दौर आने के बाद लोगों में डांस का क्रेज कुछ ज्यादा ही बढ़ गया है। अब लोग अपने डांस का वीडियो इंटरनेट पर भी शेयर करते हैं और इससे लाइक्स बटोरते हैं। कुछ लोग का डांस तो काफी ज्यादा वायरल हो जाता है। पिछले दिनों पाकिस्तान की एक लड़की के डांस वीडियो ने तहलका मचाकर रह दिया था। अब एक महिला का डांस वीडियो सामने आया है।

महिला ने किया अजीबोगरीब डांस

हालांकि, इस महिला का डांस वीडियो ऐसा है, जिसे देखकर लोगों का दिमाग खराब हो गया है। वीडियो में महिला बहुत ही अजीबोगरीब तरीके से डांस करती नजर आ रही है। वीडियो ऐसा है, जिसे देखकर यूजर्स का मूड खराब हो गया है। महिला का डांस वीडियो देखने के बाद लोग तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं। कुछ लोग कह रहे हैं कि महिला का डांस देखकर हो सकता है कि भूत-प्रेत भी खौफ में आ जाएं। वहीं कुछ लोग कह रहे हैं कि महिला टेक ऑफ करने वाला डांस कर रही है। देखें वीडियो-

वीडियो में देखा जा सकता है कि महिला ने अपने दोनों हाथों को कुछ इस तरह फैलाया हुआ है कि ऐसा लगता है वह उड़ने वाली है। महिला के चेहरे का एक्सप्रेशन भी बहुत अजीबोगरीब है। वीडियो को ashiq.billota नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है। महिला का डांस देखकर एक यूजर ने कमेंट किया, 'कछुआ छाप बीमारी' वहीं एक अन्य यूजर ने कमेंट किया कि महिला 'चुड़ैलों की परी' बनने की कोशिश कर रही है और उड़ना चाहती है। वीडियो को अब तक हजारों लोगों ने देख लिया है।

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article