वायरल न्यूज़

Shocking Video: लाइक्स के लिए मौत को दावत! रेलवे ट्रैक पर लेटकर युवक ने किया खौफनाक स्टंट

Shocking Video: आप देख पाएंगे कि एक युवक वीडियो बनाने के चक्कर में रेलवे ट्रैक के पास पहुंच गया है। हैरान करने वाली बात यह है कि वह ट्रेन आने से पहले ट्रैक पर लेट जाता है। इस दौरान उसका एक दोस्त कैमरा पकड़ा हुआ है और उसे लगातार निर्देश देता सुना जा सकता है। आप देखेंगे कि जैसे ही तेज रफ्तार ट्रेन उसके पास आती है, युवक बिना किसी डर के ट्रैक पर पूरी तरह लेट जाता है।

Image

ट्रेन के ट्रैक पर लेटा युवक (एक्स)

Shocking Video: सोशल मीडिया इन दिनों लोगों की जिंदगी का एक बेहद अहम हिस्सा बन चुका है। ज्यादातर लोगों ने फेसबुक, इंस्टाग्राम और एक्स जैसे प्लेटफॉर्म पर अपने अकाउंट बनाए हुए हैं। इन प्लेटफॉर्म पर वह अपने अजीबोगरीब वीडियो भी बनाकर शेयर करते हैं, जिससे वह जल्दी से जल्दी वायरल हो जाएं। इस होड़ में कई बार इंसान बेवकूफी और पागलपन वाली हरकतें भी करता नजर आता है। इन दिनों एक ऐसा ही वीडियो सामने आया है। इस वीडियो को देखकर आपकी रूह कांप उठेगी। इस वीडियो को देखकर आपके भी मुंह से निकल आएगा- व्यूज पाने की चाहत में ऐसी हरकतें गैर-जिम्मेदाराना हैं। यह जानलेवा भी साबित हो सकती हैं।

वीडियो देखकर आपकी भी कांप उठेगी रूह

वायरल हो रहे वीडियो में आप देख पाएंगे कि एक युवक पर वीडियो बनाने का जुनून इस कदर सवार है कि वह अपनी जान की परवाह भी भूल चुका है। इसके बाद वह खौफनाक और जानलेवा स्टंट करने से भी पीछे नहीं हटा। आप इस वीडियो को देखकर हो सकता है कि गुस्से से भर जाएं। वीडियो में आप देख पाएंगे कि एक युवक वीडियो बनाने के चक्कर में रेलवे ट्रैक के पास पहुंच गया है। हैरान करने वाली बात यह है कि वह ट्रेन आने से पहले ट्रैक पर लेट जाता है। इस दौरान उसका एक दोस्त कैमरा पकड़ा हुआ है और उसे लगातार निर्देश देता सुना जा सकता है। आप देखेंगे कि जैसे ही तेज रफ्तार ट्रेन उसके पास आती है, युवक बिना किसी डर के ट्रैक पर पूरी तरह लेट जाता है। देखें वीडियो-

अगर कोई आम इंसान हो तो ट्रेन की आवाज और उसके पास आने की स्पीड पसीना निकाल दे। दूसरी तरफ युवक पर व्यूज बटोरने का ऐसा भूत सवार है कि वह ट्रैक पर लेटा रहता है और उसके ऊपर से ट्रेन गुजर जाती है। आप देख पाएंगे कि ट्रेन के निकल जाने के बाद युवक खुशी से उछलने-कूदने लगता है। ऐसा लगता है मानो उसने कोई बड़ा तीर मार लिया हो। इस पूरी खतरनाक घटना का वीडियो उसका दोस्त अपने मोबाइल कैमरे में रिकॉर्ड करता है और बाद में सोशल मीडिया पर अपलोड कर देता है। वीडियो सामने आने के बाद लोग भड़क उठे हैं। वीडियो को @ankurtweetsyo नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article