Viral Video: सोशल मीडिया पर वायरल होने के लिए आजकल लोग कुछ भी करने को तैयार हैं। कई लोग इस चक्कर में अपनी जान गंवा देते हैं तो कई लोग अपने इज्जत की भी परवाह नहीं करते हैं। आजकल लोग सड़कों पर भी अजीबोगरीब हरकतें करते नजर आते हैं। इस दौरान उन्हें यह भी फर्क नहीं पड़ता है कि लोग उन्हें देख रहे हैं। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक बेहद ही अजीबोगरीब वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखकर एक बार के लिए आप भी सोच में पड़ जाएंगे।
वीडियो देखकर सोच में पड़ जाएंगे आप
वायरल हो रहा वीडियो तुर्की से सामने आया है। जहां एक महिला सरेआम भारतीय परिधान साड़ी पहनती नजर आ रही है। हैरान करने वाली बात यह है कि महिला सबके सामने ही कपड़े चेंज करती दिख रही है। वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि महिला ब्लैक लेगिंग के साथ लाल ब्लाउज पहनी हुई है। इसी बीच अचानक महिला बीच सड़क पर अपने कपड़े बदलना शुरू कर देती है। महिला को ऐसा करता देख राहगीर भौचक्के रह जाते हैं। देखें वीडियो-
वीडियो में आप देख पाएंगे कि महिला सबसे पहले लाल रंग का एक पेटीकोट पहनती है। इसके बाद वह लाल रंग की साड़ी निकालकर सबके सामने ही पहनना शुरू कर देती है। इस दौरान वहां से गुजर रही भीड़ सब देख रही होती है और महिला भीड़ के सामने ही साड़ी पहनती रहती है। मोनिका कबीर नाम की इस महिला ने यह वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट monica_kabir_ नाम से शेयर किया है। इस वीडियो को अब तक 23 हजार से ज्यादा लोगों ने लाइक कर लिया है।
