वायरल न्यूज़

Viral Video: महिला ने चिता के सामने बनाई रील, जलती राख की तरफ देखकर बोली- 'तेरे लिए सजते संवरती हूं'

Viral Video: वीडियो में आप देख सकते हैं कि साड़ी पहनकर एक महिला कब्रिस्तान के पास पहुंचती है। इसके बाद चिता के सामने ही डांस करके रील्स बनाने लगती है। आप देख सकते हैं कि बैकग्राउंड में गाना बज रहा होता है और महिला बेफिक्र होकर रील्स बना रही होती है।

Image

चिता के सामने रील्स बनाती महिला (इंस्टाग्राम)

Viral Video: सोशल मीडिया पर हर दिन कोई न कोई ऐसा वीडियो वायरल होता है, जिसे देखकर लोगों को यकीन नहीं होता है। आजकल रील्स बनाने के चक्कर में युवा कुछ भी करने को तैयार रहते हैं। इस क्रम में कई बार वह ऐसी चीजें कर जाते हैं, जिसके बारे में किसी ने कभी सोचा नहीं होगा। इसी क्रम में एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसे देखकर आपके होश उड़ जाएंगे।

वीडियो देखकर होश उड़ जाएंगे

इस वीडियो में एक महिला कब्रिस्तान पर रील्स बनाती दिख रही है। इस वीडियो को देखकर सोशल मीडिया यूजर्स की आंखें खुली की खुली रह गई हैं। वीडियो में आप देख सकते हैं कि साड़ी पहनकर एक महिला कब्रिस्तान के पास पहुंचती है। इसके बाद चिता के सामने ही डांस करके रील्स बनाने लगती है। आप देख सकते हैं कि बैकग्राउंड में गाना बज रहा होता है और महिला बेफिक्र होकर रील्स बना रही होती है। देखें हैरान करने वाला वीडियो-

वीडियो में देख सकते हैं कि महिला 'तेरे लिए सजती सवंरती हूं' गाने पर डांस कर-करके रील्स बना रही है। इस दौरान उसे किसी चीज की परवाह नजर नहीं आ रही है। इस वीडियो के सामने आने के बाद लोगों ने तरह-तरह से रिएक्शन दिए हैं। कोई कह रहा है कि लाइक और कमेंट के लिए समाज कितना नीचे गिर गया है। वहीं किसी यूजर ने कमेंट किया- यमराज और चित्रगुप्त डरे हुए हैं। वीडियो को shivpuricity_vibes नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article