Viral Video: आपको याद होगा कि दो अप्रैल को बेंगलुरु में आईपीएल का 15वां मैच खेल गया। मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के बीच खेल गया। घरेलू मैदान पर आरसीबी को हार का सामना कर पड़ा। मगर मैच के इतने दिनों बाद स्टेडियन में आरसीबी को सपोर्ट करने पहुंची एक फैन सोशल मीडिया की सुर्खियों में छाई है। ये फैन ना सिर्फ मैच देखने क्रिकेट स्टेडियम में पहुंची बल्कि टीम को खूब चीयर भी किया। मगर टीम को चीयर करते समय कैमरामैन ने उसे फ्रेम में कैद कर लिया और यही उसकी मुसीबत की वजह बन गई।
इमरजेंसी की छुट्टी मगर स्टेडियम में दिखी महिला
आरसीबी फैन के मुसीबत में फंसने की वजह भी बड़ी मजेदार है। दरअसल आरसीबी की इस तगड़ी फैन को दो अप्रैल को स्टेडियम में टीम को चीयर करना था। मगर उस दिन उसके ऑफिस की छुट्टी नहीं थी। इधर फैन को मैच हर हाल में देखना था। फिर क्या था उसने तगड़ा दिमाग चलाया और बॉस से छुट्टी लेने पहुंच गई। यहां उसने बताया कि उसके घर में इमरजेंसी है और इसके लिए उसे ऑफिस से छुट्टी चाहिए। फिर क्या था बॉस तुरंत उसकी छुट्टी मंजूर कर दी। अब आरबीसी फैन नेहा द्विवेदी अगले दिन स्टेडिम में मैच देखने पहुंच गई।
मगर बॉस ने देखा लिया
स्टेडियम में हजारों की संख्या में दर्शक टीम को चीयर कर रहे थे। नेहा ने भी टीम को खूब चीयर किया, मगर इसी बीच कैमरामैन ने उसे कैमरे में कैद कर लिया। मजेदार है कि टीम को चीयर करते हुए उस बॉस ने भी देख लिया, जिनसे नेहा ने फैमिली इमरजेंसी बताकर छुट्टी ली थी। मालूम होता है कि मैच देखने नेहा के साथ पहुंचे राहुल द्विवेदी ने खुद ये वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है।
इंस्टाग्राम पर देखिए वीडियो
मजेदार है कि इसके बाद बॉस ने बकायदा नेहा को मैसेज किया और पूछा कि क्या वो आरसीबी की फैन हैं। नेहा ने भी जवाब में तुरंत हां कहा। तब बॉस ने सवाल पूछा कि वो मैच देखकर निराश जरूर हुई होंगी। उसने कैसे परेशानी में लाइव मैच देख लिया। मगर आखिर में बॉस में मजाकिया अंदाज में कहा कि ऑफिस से जाने का यही मकसद था।
