Viral Video: सोशल मीडिया पर आप कई एक्ट्रेस के वीडियो देखते होंगे। कई बार फैशन और स्टाइल फ्लॉन्ट करते-करते वे oops moment का शिकार हो जाती हैं। ऐसे में उनके साथ के लोग आर्टिस्ट्स के कपड़े ठीक करते दिखते हैं। हालांकि इन दिनों भी सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी ज्यादा वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक ओर करीना कपूर खान का वैक्स स्टैच्यू दिख रहा है तो वहीं दूसरी ओर एक महिला करीना कपूर के स्टैच्यू पर गिरते कपड़ों को ठीक करते दिख रही है। ये वीडियो देख सोशल मीडिया यूजर्स आंटी की तारीफ करने लगे। लोगों ने बताया कि, स्टैच्यू के प्रति भी इस प्रकार का जेस्चर ये दिखाता है कि, 'मां तो मां होती है।'
वायरल हो रहा वीडियो
सोशल मीडिया मंच इंस्टाग्राम पर पेशेवर मेकअप कलाकार निर्मला मोहन ने ये वीडियो शेयर किया है। इसमें उनकी मां सिंगापुर के मैडम तुसाद संग्रहालय में लगे करीना कपूर के वैक्स स्टैच्यू को देख प्रतिक्रिया देते नजर आ रही हैं। इस वीडियो में आप मोहन की मां को वैक्स स्टैच्यू की ड्रेस के कपड़ों को ठीक करते हुए दिख रही हैं। इस वीडियो को लोग इंस्टाग्राम पर खूब पसंद किया जा र.हा है। वायरल वीडियो कई लोगों ने अपने-अपने अंदाज में प्रतिक्रिया दी है।
यूजर्स ने दी प्रतिक्रिया
सिंगापुर के म्यूजियम में बुजुर्ग आंटी को करीना कपूर की ड्रेस ठीक करते देख एक यूजर ने लिखा कि, 'मासूम मांओं की आखिरी पीढ़ी। जब तक वे जीवित रहें, उनका ख्याल रखें।' दूसरे यूजर ने कहा कि, 'मां बच्चों में भेद नहीं करती, मां तो मां होती है।' तीसरे यूजर ने कहा कि, 'अम्मा हमेशा अम्मा...कितनी प्यारी।' वहीं, एक चौथे यूजर ने भी कहा कि, 'हम मासूम माताओं वाली आखिरी पीढ़ी हैं।' हालांकि इन सबके अलावा कुछ यूजर ऐसे भी जिन्होंने बॉलीवुड के फैशन सेंस के बारे में अपने निजी विचार प्रस्तुत किए।
