वायरल न्यूज़

Viral Video: महिला को किचन में रीलबाजी पड़ी भारी, पलभर में जो हुआ, वीडियो देख आप भी कांप जाएंगे

Viral kitchen accident video:सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में एक महिला किचन में रील बनाते समय लापरवाही का शिकार हो जाती है। एक्टिंग करते-करते उसका हाथ उबलती दाल से टकरा जाता है और वह घायल हो जाती है।

Image

रील के चक्कर में महिला के साथ हो गया हादसा (Instagram/parvatidev46)

woman kitchen viral video: आज के समय में सोशल मीडिया सिर्फ मनोरंजन तक सीमित नहीं रह गया है। यह लोगों के लिए खुद को दिखाने और जल्दी पहचान बनाने का एक बड़ा जरिया बन गया है। हर कोई चाहता है कि उसकी वीडियो वायरल हो और उसे ज्यादा से ज्यादा लोग देखें। लेकिन कई बार यही जल्दबाजी और लापरवाही मुश्किल खड़ी कर देती है। हाल ही में एक ऐसा ही वीडियो (viral video) सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक महिला किचन में रील बना रही होती है, लेकिन कुछ ही सेकंड में उसके साथ एक हादसा हो जाता है।

हाथों के इशारों से वीडियो को दिलचस्प बनाने की कर रह थी कोशिश

वीडियो (trending video) में देखा जा सकता है कि महिला गैस चूल्हे के पास खड़ी है। चूल्हे पर एक बर्तन में दाल उबल रही होती है। महिला कैमरे के सामने पूरे आत्मविश्वास के साथ एक्टिंग कर रही होती है। वह अपने एक्सप्रेशन और हाथों के इशारों से वीडियो को दिलचस्प बनाने की कोशिश करती है। उस समय उसका पूरा ध्यान कैमरे पर होता है, न कि आसपास की चीजों पर। रील बनाते-बनाते वह अपने अभिनय में इतनी खो जाती है कि उसे यह भी ध्यान नहीं रहता कि उसके पास गर्म दाल रखी है। अचानक उसके हाथ का जोरदार इशारा उस बर्तन से टकरा जाता है, जिसमें दाल उबल रही होती है। देखें वीडियो:

वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल

जैसे ही बर्तन हिलता है, उसमें मौजूद खौलती हुई दाल सीधे उसके हाथ पर गिर जाती है। यह सब इतनी तेजी से होता है कि महिला को संभलने का मौका ही नहीं मिलता। कुछ सेकंड पहले जो महिला आत्मविश्वास के साथ वीडियो बना रही थी, वह अचानक दर्द से परेशान हो जाती है। यह पूरी घटना कैमरे में रिकॉर्ड हो जाती है, जिसकी वजह से यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहा है। लोग इस वीडियो को देखकर एक तरफ हंस रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ इसे एक सीख के रूप में भी देख रहे हैं। यह घटना हमें यह सिखाती है कि किसी भी काम को करते समय सावधानी बहुत जरूरी होती है, खासकर जब हम किचन जैसे जगह पर हों। यह वीडियो सोशल मीडिया के इंस्टाग्राम पर parvatidev46 नामक अकाउंट पर शेयर किया गया है। जिसे अभी तक हजारों लोगों ने देखा है।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

monu jha
मोनू झा author

मोनू कुमार टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में वायरल और ट्रेंडिंग डेस्क पर काम कर रहे हैं। न्यूजरूम में 4 साल से अधिक का अनुभव रखने वाले मोनू वायरल कं... और देखें

End of Article