वायरल न्यूज़

Viral Video: लेट हुआ डिलीवरी बॉय तो शख्स ने जो किया वह सोच भी नहीं सकते आप, पहले लगाया तिलक और फिर..

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 8, 2022, 10:13 AM IST

Viral Video: फूड लेट होने पर एक शख्स डिलीवरी बॉय के साथ जो करता है, वह आप सोच भी नहीं सकते हैं। वीडियो ने लोगों को हैरानी में डाल दिया है। इसके साथ ही कई लोग शख्स की जमकर तारीफ भी कर रहे हैं। इंस्टाग्राम पर संजीव कुमार नाम के यूजर का यह वीडियो अब धमाल मचा रहा है।

Image

डिलीवरी बॉय का स्वागत (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

KEY HIGHLIGHTS
  • खाना देरी से लेकर पहुंचा डिलीवरी बॉय
  • गुस्सा होने की बजाय कस्टमर ने किया स्वागत
  • डिलीवरी बॉय के माथे पर लगाया तिलक

Viral Video: आपने अक्सर खबरें सुनी होंगी कि फूड डिलीवरी में लेट होने पर लोग डिलीवरी बॉय के साथ दुर्व्यवहार कर देते हैं। कई बार तो लोग पैसे देने में भी आनाकानी करते हैं। इस बीच एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर आप हैरान रह जाएंगे। इस वीडियो में एक शख्स लेट होने पर डिलीवरी बॉय के साथ जो करता है, वह आप सोच भी नहीं सकते हैं। वीडियो ने लोगों को हैरानी में डाल दिया है। इसके साथ ही कई लोग शख्स की जमकर तारीफ भी कर रहे हैं।

वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स ने जोमैटो से खाना ऑर्डर किया था। हालांकि, डिलीवरी बॉय को आने में एक घंटे से ज्यादा टाइम लग जाते हैं। इसके बाद भी कस्टमर को गुस्सा नहीं आता है और वह आरती की थाली लेकर डिलीवरी बॉय का स्वागत करते हैं। इस वीडियो को देखकर आप भी मुस्करा उठेंगे। आप देख सकते हैं कि जब डिलीवरी बॉय पहुंचा तो कस्टमर ने गुस्सा करने की बजाय उसका तिलक लगाकर स्वागत किया। इंस्टाग्राम पर संजीव कुमार नाम के यूजर का यह वीडियो अब धमाल मचा रहा है। देखें वीडियो-

कस्टमर के बर्ताव ने जीत लिया लोगों का दिल

संजीव कुमार ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस वीडियो को शेयर किया। वीडियो लोगों को इतना पसंद आ रहा है कि इसे अब तक 20 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। इसके साथ ही वीडियो को 3 लाख 60 हजार से ज्यादा लोगों ने लाइक कर लिया है। वीडियो शेयर करने के साथ संजीव कुमार ने कैप्शन में लिखा, 'दिल्ली के ट्रैफिक के बावजूद आपने ऑर्डर दिया.. धन्यवाद जोमैटो (Zomato)।' संजीव कुमार ही डिलीवरी बॉय का स्वागत आरती की थाली से करते हैं।

आप देख सकते हैं कि डिलीवरी बॉय जैसे ही उनके घर के दरवाजे पर पहुंचता है, बैकग्राउंड में कुमार शानू का गाना 'आइए आपका इंतजार था' बजने लगता है। इसके बाद संजीव कुमार उसके माथे पर तिलक लगाते हैं और मुस्कराते हुए फूड रिसीव करते हैं। संजीव कुमार द्वारा डिलीवरी बॉय के साथ किया गया यह व्यवहार लोगों के दिल को छू गया है। लोगों ने इस वीडियो को क्यूट कहा है। एक यूजर ने कहा कि यदि उसे कभी मौका मिलता है तो वह भी इसी तरह डिलीवरी बॉय का स्वागत करेगा।

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article