वायरल न्यूज़

Viral Video: विराट कोहली की इस फैन का गजब का है दीवानापन, विराट समझ किया पुतले को किस

  • Edited by: आदित्य साहू
  • Updated Feb 22, 2023, 09:16 AM IST

विराट कोहली की फिमेल फैन की दीवानगी देख आप भी रह जाएंगे हैरान। विराट समझ पुतले को कि करती दिखीं फैन।

Image

विराट के स्टैचू को किस करती फीमेल फैन(Source:Twitter)

टीम इंडिया के धुआंधार बल्लेबाज विराट कोहली की फैन फॉलोइंग जबरदस्त है। क्रिकेटर की एक झलक पाने के लिए फैंस बेकरार रहते हैं। हालांकि सभी फैंस की किस्मत इतनी अच्छी भी नहीं होती है की वो विराट से मिल सकें। ऐसे में उनकी एक फीमेल फैन की दीवानगी ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। विराट कोहली की एक फीमेल फैन का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है की महिला विराट की इतनी बड़ी फैन हैं कि वह विराट के स्टैचू को किस कर रही हैं। विराट के स्टैचू को किस करते हुए इस फीमेल फैन का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है।

वायरल हो रहा वीडियो मैडम तुसाद म्यूजियम का है जहां विराट का स्टैचू लगाया गया है। ऐसे में जब एक फीमेल फैन म्यूजियम पहुंची तो वो कोहली के प्रति अपने प्यार को इजहार करने से खुद को रोक नहीं पाई। फीमेल फैन ने क्रिकेटर विराट के स्टैचू को किस किया और इसका वीडियो भी बनाया। इसके बाद से ही यह वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है।

बता दें कि विराट कोहली इन दिनों ऑस्ट्रलिया के खिलाफ बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी खेल रहे हैं। 4 मैचों की इस टेस्ट सीरिज का तीसरा मुकाबला 1 मार्च से इंदौर में खेला जाना है। हालांकि विराट इन दिनों आउट ऑफ द फॉर्म चल रहे हैं। मैदान पर वो शानदार प्रदर्शन नहीं कर पा रहे हैं। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जारी इस सीरीज में अब तक 12, 44 और 20 रन बनाए हैं। विराट कोहली को टेस्ट में आखिरी शतक लगाए तीन साल से ज्यादा का वक्त हो चुका है।

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article