वायरल न्यूज़

Delhi Metro Video: दिल्ली मेट्रो में एक और अनोखा कारनामा, जुड़ गया ऐसे स्टेशन का नाम पढ़कर रह जाएंगे दंग

  • Authored by: कौशलेंद्र पाठक
  • Updated May 31, 2023, 12:09 PM IST

Delhi Metro Video: सोशल मीडिया पर दिल्ली मेट्रो का एक और वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें लोगों ने ऐसी हरकत कर दी, जिसे देखकर आपकी बोलती बंद हो जाएगी। आलम ये है कि इस वीडियो पर लोग जमकर चटकारे ले रहे हैं।

Image

Delhi Metro Video: दिल्ली मेट्रो में एक और अनोखा कारनामा, जुड़ गया ऐसे स्टेशन का नाम पढ़कर रह जाएंगे दंग

KEY HIGHLIGHTS
  • दिल्ली मेट्रो का एक और अनोखा वीडियो वायरल
  • इस बार तो सारी हदें पार हो गई
  • वीडियो देखकर आप भी रह जाएंगे दंग

Delhi Metro Viral Video: पिछले कुछ समय से दिल्ली मेट्रो (Delhi Metro) लगातर चर्चा में है। सोशल मीडिया पर आए दिन दिल्ली मेट्रो के वीडियो वायरल (Viral Video) होते रहते हैं। इन वीडियो (Trending Video) में कभी कोई डांस करते हुए नजर आता है, तो कई कभी कोई अजीबोगरीब हरकत करते हुए दिखाई देता है। वहीं, कई वीडियो (Delhi Metro Video) में तो लोग अश्लील हरकत करते हुए भी नजर आते हैं। जिसे लेकर दिल्ली मेट्रो की काफी आलोचना भी होती है। कुछ वीडियो (Shocking Video) को लेकर तो जमकर बवाल भी मचा था। इसी कड़ी में दिल्ली मेट्रो का एक और हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर आप दंग रह जाएंगे। आलम ये है कि इस वीडियो पर लोग जमकर चटकारे ले रहे हैं।

अब तक आपने दिल्ली मेट्रो के कई वीडियो देखे होंगे। लेकिन, इस वीडियो को देखकर आपकी बोलती बंद हो जाएगी। क्योंकि, इस वीडियो में दिल्ली मेट्रो स्टेशन में एक अनोखा नाम जुड़ गया है, जिसकी आप कल्पना भी नहीं कर सकते हैं। वीडियो में आप देख सकते हैं गेट के ऊपर वाले हिस्से में स्टेशनों के नाम लिखे हुए हैं। लेकिन, आखिरी स्टेशन समयपुर बादली के बाद किसी ने पेपर पर गोवा बीच लिखकर चिपका दिया। जिसने भी इस हरकत को देखा वो हैरान रह गया। अब इस मामले को किसी ने सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया और वीडियो वायरल हो गया। तो पहले आप भी देखें ये वीडियो...

ये तो हद है...

वीडियो देखकर आपको भी जरूर झटका लगा होगा। सोचे रहे होंगे कि लोगों ने तो हद मचा दी है। इंस्टाग्राम पर वीडियो को 'sachkadwahai' नाम के पेज से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। जबकि, हजारों लोगों ने इसे पसंद किए हैं। वहीं, कुछ लोग जहां इस पर मजे ले रहे हैं, तो कुछ हैरानी जता रहे हैं। किसी का कहना है कि दिल्ली वाले नहीं सुधरेंगे। कुछ का कहना है कि चर्चा में रहने के लिए लोग कुछ भी करने के लिए तैयार रहते हैं। तो इस मामले पर आपकी क्या प्रतिक्रिया है कमेंट कर जरूर बताएं।

कौशलेंद्र पाठक
कौशलेंद्र पाठकauthor

कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

और पढ़ें
End of Article