Ukrainian Pilot as Santa: रूस और यूक्रेन की लड़ाई को 11 महीने हो चुके हैं। इसके बाद भी दोनों देशों के बीच शांति समझौता नहीं हो पाया है। इस बीच एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। इस वीडियो में यूक्रेनी एयर फोर्स का पायलट सांता क्लॉस की वेशभूषा में रूसी ठिकानों पर मिसाइलें दागते नजर आ रहा है। इसका वीडियो इंस्टाग्राम पर 'ukraine_defence' नाम के अकाउंंट से शेयर किया गया है। वीडियो में यूक्रेनी एयर फोर्स के सैनिक को आप मिग -29 लड़ाकू विमान उड़ाते हुए देख सकते हैं।
इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया वीडियो
वीडियो में देखा जा सकता है कि सांता की वेशभूषा पहने हुए पायलट मिग-29 लड़ाकू विमान उड़ाते नजर आ रहा है। इस दौरान वह रूसी ठिकानों पर मिसाइलें भी दाग रहा है। वीडियो शेयर करने के साथ कैप्शन में लिखा गया है, 'यूक्रेनी वायु सैनिक मिग-29 अमेरिका-एकीकृत एजीएम-88 एचएआरएम हवा से सतह पर मार करने वाली विकिरण-रोधी मिसाइलों को रूसी ठिकाने पर दाग रहा है। मिग-29 दो एजीएम से लैस है।' इस वीडियो के सामने आने के बाद लोग तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं। देखें वीडियो-
बता दें कि रूस और यूक्रेन की लड़ाई को 10 महीने से ज्यादा हो चुके हैं। 24 फरवरी को रूस ने सबसे पहले यूक्रेन पर हमला किया था। इसके बाद से लेकर अब तक लाखों लोग इस युद्ध की चपेट में आकर अपनी जान गंवा चुके हैं। इस जंग में यूक्रेन और रूस ने अपना काफी कुछ खो दिया है। इसके साथ ही पूरी दुनिया को भी काफी नुकसान उठाना पड़ा है। एक तरह से यूक्रेन लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर है। दूसरी तरफ रूसी सैनिकों को भई भारी नुकसान झेलना पड़ रहा है। सबसे अहम बात यह है कि इस युद्ध के अभी खत्म होने के कोई आसार दिखाई नहीं दे रहे हैं।
