वायरल न्यूज़

Viral Video: बीच सड़क पहुंचा हाथी, नेशनल हाईवे पर घंटों लगा रहा जाम, गजराज की वजह से दहशत में राहगीर

Viral Video: हाथी न सिर्फ हाईवे के बीचोबीच पहुंच गया, बल्कि काफी देर तक सड़क पर ही डटा रहा। इस कारण हाईवे के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। इससे कई घंटों तक यातायात बाधित हो गया।

Image

हाथी के कारण नेशनल हाईव पर जाम

KEY HIGHLIGHTS
  • रामनगर एनएच-309 पर जंगली हाथी की दस्तक
  • हाथी की वजह से हाईवे पर घंटों लगा रहा जाम
  • हाथी को बीच सड़क पर देख राहगीरों में मची दहशत

Viral Video: उत्तराखंड के रामनगर नेशनल हाईवे-309 पर उस समय हड़कंप मच गया, जब एक हाथी बीच हाईवे पर पहुंच गया। रामनगर के धनगढ़ी क्षेत्र में एक जंगली हाथी अचानक बीच सड़क पर पहुंच गया। हाथी न सिर्फ हाईवे के बीचोबीच पहुंच गया, बल्कि काफी देर तक सड़क पर ही डटा रहा। इस कारण हाईवे के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। इससे कई घंटों तक यातायात बाधित हो गया। वहीं हाथी के अचानक हाईवे पर आ जाने से वाहन चालकों और राहगीरों में दहशत का माहौल बन गया।

डरे हुए थे जाम में फंसे लोग

वहीं जंगली हाथी के बीच सड़क पर डटे रहने से राह चलने वाले लोगों में डर की स्थिति पैदा हो गई थी। यहां तक कि कई वाहन चालकों ने अपनी गाड़ियां सड़क किनारे खड़ी कर दी और सुरक्षित स्थान की तलाश करने लगे। इस कारण बीच हाईवे पर लंबा जाम लग गया। इससे यात्रियों को भारी परेशानी झेलनी पड़ गई। जहां एक तरफ ज्यादातर लोग डरे हुए नजर आ रहे थे, वहीं कुछ लोगों ने हाथी का वीडियो बनाना शुरू कर दिया। लोगों ने अपने मोबाइल फोन में हाथी का वीडियो कैद किया। देखें वीडियो-

लापरवाही बरतते नजर आए कुछ लोग

जहां एक तरफ कुछ लोग डरे हुए थे, वहीं कुछ युवक जोखिम उठाकर हाथी के बिल्कुल नजदीक पहुंच गए और अपना फोन निकालकर सेल्फी लेने की कोशिश की। इससे बड़े हादसे की आशंका बन गई। इस दौरान लोगों ने शोर मचाना शुरू किया। वहीं हाथी ने जब शोर-शराबा सुना तो खुद ही सड़क से हटकर जंगल की ओर चला गया। इसके बाद पुलिस-प्रशासन की मदद से यातायात को फिर से सुचारू कराया गया। इस घटना की सूचना जैसे ही वन विभाग को मिली। उसकी टीम मौके पर पहुंच गई। वन विभाग के अधिकारियों ने लोगों से संयम बनाए रखने की अपील की।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article