वायरल न्यूज़

Train Ka Video: फर्राटा भर रही ट्रेन में दौड़कर चढ़ने लगा शख्स, मगर जैसे ही पैर उठाया...

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Oct 10, 2023, 09:37 AM IST

Train Ka Video: सोशल मीडिया में वायरल वीडियो में देखेंगे कि शख्स दौड़कर ट्रेन को पकड़ने की कोशिश करता है कि तभी उसका बैलेंस बिगड़ गया।

Image

फर्राटा भर रही ट्रेन में शख्स दौड़कर चढ़ने की कोशिश करता है। (सोर्स- वीडियो स्क्रीनशॉट)

KEY HIGHLIGHTS
  • फर्राटा भरती ट्रेन पर चढ़ने लगा शख्स
  • तभी बिगड़ गया बैलेंस
  • दिखा हैरान करने वाला नजारा

Train Ka Video: सोशल मीडिया की दुनिया में हर समय कुछ ना कुछ छाया ही रहता है। हालांकि यहां भी कभी-कभी ऐसा कुछ सामने आता है कि सचमुच चौंक जाते हैं। मगर कई बार उसे देखकर सीखने को भी बहुत कुछ मिलता है। अभी एक ऐसा ही वीडियो सामने आया है, जो चौंकाएगा भी और सीखने को भी बहुत मिलेगा। दरअसल वायरल वीडियो एक शख्स से जुड़ा है जो फर्राटा भरती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश करने लगा। मगर ट्रेन में चढ़ने की कोशिश में उसने जैसे ही पैर ऊपर उठाया दुखद घटना घट गई। शख्स का ये वीडियो अभी तक हजारों व्यूज बटोर चुका है और इसपर नेटिजन्स भी खूब कमेंट कर रहे हैं।

प्लेटफॉर्म पर आकर रुकी ट्रेन

सामने आया वीडियो देखकर मालूम होता है कि ट्रेन प्लेटफॉर्म पर आकर रुकी है। यात्री भी चाय-नाश्ते के लिए ट्रेन से उतर गए। इधर ट्रेन के पहुंचते ही चाय, स्नैक्स और पानी बेचने वाले पहुंच गए। इसमें ज्यादातर लोग प्लेटफॉर्म की जगह दूसरी तरफ पहुंच गए। सभी यात्रियों के करीब पहुंचते हैं। उनसे पानी और स्नैक्स खरीदने के लिए कहते हैं। आगे देखेंगे ट्रेन कि थोड़ी देर रुकने के बाद चलने लगी। ये धीरे-धीरे अपनी रफ्तार बढ़ाती है। इधर ट्रेन की रफ्तार बढ़ती देखकर खाने-पीने का सामान बेच रहे लोग उसमें चढ़ने ने लगते हैं।

फर्राटा भरती ट्रेन में चढ़ने लगा शख्स

कुछ सेकंड के इस वीडियो में आगे देखेंगे कि अनुभव होने की वजह से कई लोग आराम से फर्राटा भर रही ट्रेन में चढ़ जाते हैं। इसी क्रम में नजर एक शख्स पर पड़ती है। ट्रेन की रफ्तार बढ़ती देखी तो शख्स ने तुरंत दौड़ लगा दी। उसके सिर पर दर्जनभर से ज्यादा पानी की बोतलें हैं। सिर पर पानी की बोतले लिए शख्स दौड़कर ट्रेन के दरवाजे के करीब पहुंचा और हैंडल भी पकड़ लिया। मगर बेचारे ने जैसे ही पैर उठाया सबकुछ बदल गया। शख्स ट्रेन पर नहीं चढ़ पाया और बैलेंस बिगड़ने से नीचे गिर पड़ा।

यहां देखिए वीडियो

फ्रेम में यह नजारे किसी को भी चौंका देगा। हालांकि इस वीडियो से सीखने को खूब मिलता। ट्रेन अगर प्लेटफॉर्म पर खड़ी है तभी उसमें चढ़ा जाए। रफ्तार पकड़ने पर ट्रेन में चढ़ने की कोशिश ना की जाए, नहीं तो ऐसी हरकत बड़े हादसे का कारण बन सकती है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article