वायरल न्यूज़

अजब: हजारों लोग रेलवे स्टेशन पर हुए इकट्ठा और भौंकने लगे कुत्तों की तरह, Video देख चौंक जाएंगे

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Sep 21, 2023, 04:53 PM IST

Viral Video: यह वीडियो जर्मनी के सेंट्रल बर्लिन का बताया जा रहा है। पॉट्समर प्लात्ज रेलवे स्टेशन पर ढेर सारे लोग इकट्ठा होते हैं और कुत्ते के रूप ढले नजर आते हैं। ये सभी लोग एक साथ कुत्ते की तरह भौंकते हैं। वीडियो हैरान करने वाला है।

Image

कुत्ते की तरह भौंकते हुए लोग (ट्विटर)

Viral Video: आपने अक्सर देखा होगा कि जब कई कुत्ते एक जगह पर इकट्ठा होते हैं तो वह खूब भौंकते हैं। लेकिन सोचिए कि किसी जगह हजारों लोग इकट्ठा होकर कुत्ते की तरह आवाज निकालने लगें। अगर ऐसा नजारा सामने आए तो लोगों का हैरान होना लाजिमी है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में एक रेलवे स्टेशन पर लगभग हजार लोग इकट्ठा होते हैं। इसके बाद सारे लोग कुत्तों की तरह हरकतें करने लगते हैं।

कुत्ते की तरह भौंकते नजर आए लोग

वीडियो ने सोशल मीडिया यूजर्स को हैरान कर दिया है। इस अजीबोगरीब घटना का वीडियो सामने आने के बाद लोगों को यकीन नहीं हो रहा है और हर कोई सोचने पर मजबूर हो गया है। हैरान करने वाला यह वीडियो जर्मनी के सेंट्रल बर्लिन का बताया जा रहा है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि पॉट्समर प्लात्ज रेलवे स्टेशन पर ढेर सारे लोग इकट्ठा होते हैं। इस दौरान सारे लोग खुद को कुत्ते के रूप ढाले हुए नजर आते हैं। वीडियो में देख सकते हैं कि सारे लोग कुत्ते की तरह भौंकने लगते हैं। देखें वीडियो-

इस 'डॉग मीटअप' को लेकर सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर तरह-तरह की बातें हो रही हैं। फिलहाल, बहुत सारे लोगों को पता नहीं चल पाया कि लोग ऐसा क्यों कर रहे थे। बता दें कि कुछ लोग ‘Therians’ होते हैं। ऐसे लोग मानव के अलावा खुद को एक अन्य प्राणी के रूप में जानते हैं।पिट्सबर्ग की ड्यूक्सने यूनिवर्सिटी में मनोविज्ञान बढ़ाने वाली एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. एलिजाबेथ फीन का कहना है कि वास्तव में कुछ लोग मानते हैं कि उनके शरीर के अंदर एक अलग प्रजाति की आत्मा है।

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article