वायरल न्यूज़

Viral Video: संस्कृत में क्रिकेट कमेंट्री कर युवक ने सबको कर दिया हैरान, यूजर्स बोले- अद्भुतम

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 3, 2022, 06:25 PM IST

Sanskrit Cricket Commentary Video: अगर आपने कभी रेडियो या टीवी पर क्रिकेट मैच सुना है तो आपको पता होगा कि क्रिकेट का रोमांच कमेंट्री सुनकर बहुत ही ज्यादा आता है। कमेंटेटर अपनी जबरदस्त वाणी से मैच में ज्यादा ही रोमांच पैदा कर देते हैं। वीडियो में एक युवक न हिंदी और न ही अंग्रेजी बल्कि संस्कृत में क्रिकेट की कमेंट्री करता नजर आ रहा है। इस कमेंट्री को सुनकर लोग हैरान रह गए हैं।

Image

संस्कृत में कमेंट्री (प्रतीकात्मक तस्वीर)

Sanskrit Cricket Commentary Video: भारत में क्रिकेट को धर्म की तरह माना जाता है। वहीं भारतीय क्रिकेटर्स भगवान की तरह पूजे जाते हैं। आपको देश के गली-गली, मोहल्लों-मोहल्लों में बच्चे तो बच्चे बुजुर्ग भी क्रिकेट खेलते दिख जाएंगे। अगर आपने कभी रेडियो या टीवी पर क्रिकेट मैच सुना है तो आपको पता होगा कि क्रिकेट का रोमांच कमेंट्री सुनकर बहुत ही ज्यादा आता है। कमेंटेटर अपनी जबरदस्त वाणी से मैच में ज्यादा ही रोमांच पैदा कर देते हैं।

युवक ने अपनी कमेंट्री से कर दिया हैरान

इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक युवक न हिंदी और न ही अंग्रेजी बल्कि संस्कृत में क्रिकेट की कमेंट्री करता नजर आ रहा है। इस कमेंट्री को सुनकर लोग हैरान रह गए हैं। ज्यादातर लोग संस्कृत में कमेंट्री सुनकर युवक की जमकर तारीफ कर रहे हैं।आप भी इस युवक की कमेंट्री सुनकर चौंक जाएंगे। युवक बहुत ही सुपरफास्ट संस्कृत में कमेंट्री करता सुनाई दे रहा है। आप देख सकते हैं कि कुछ बच्चे घर के बाहर क्रिकेट खेलते नजर आ रहे हैं।

इस बीच एक युवक संस्कृत भाषा में कमेंट्री करता सुना जा सकता है। युवक वहां हो रहे मैच की लाइव कमेंट्र कर रहा है। हालांकि युवक ने संस्कृत भाषा चुनी है। आप देख सकते हैं कि कुछ लोग दर्शक की तरह मैच का मजा लेते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो के सामने आने के बाद लोग युवक की जमकर तारीफ कर रहे हैं और उसकी कमेंट्री को अद्भुत बता रहे हैं। वीडियो को @chidsamskritam नाम के ट्विटर अकाउंट से शेयर किया गया है। इस वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा गया है, 'संस्कृत और क्रिकेट'

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article