Viral Video: कुत्ते इंसानों के सबसे प्यारे दोस्त होते हैं। जिन लोगों ने भी अपने घर में कुत्तों को पाला हुआ है, वह अपने बच्चों की तरह ही उनसे भी प्यार करते हैं। अपने बच्चों की ही तरह उनकी देखभाल भी करते हैं। इन दिनोंं सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में आप प्यारे-प्यारे कुत्तों को स्कूल जाते हुए देख सकते हैं। वीडियो में आप देखेंगे कि प्यारे-प्यारे कुत्ते बैग टांगकर स्कूल जाने के लिए बस का इंतजार कर रहे हैं। इस वीडियो के सामने आने के बाद लोग अपना दिल हार बैठे हैं।
वीडियो देखकर खुश हो जाएंगे
वीडियो में देखा जा सकता है कि आधा दर्जन से ज्यादा डॉगी छोटे बच्चों की तरह स्कूल जाने के लिए तैयार हुए हैं। उनमें से एक ने कैप भी लगाई हुई है। वहीं सबने अपनी गर्दन में रुमाल बांधा हुआ है। आप देख सकते हैं कि सारे डॉग ने अपनी पीठ पर बैग भी टांगा हुआ है। वीडियो देखकर लोग सोच में पड़ गए हैं कि कुत्ते कौन सा स्कूल जाते हैं। इन कुत्तों को देखकर सच में ऐसा लग रहा है कि जैसे छोटे-छोटे बच्चे स्कूल जाने के लिए तैयार होकर बैठे हैं और अपनी बस का वेट कर रहे हैं। देखें वीडियो-
बता दें कि ये सारे कुत्ते एक महिला के हैं। उस महिला ने ही अपने इन कुत्तों को नहला-धुलाकर स्कूल जाने के लिए तैयार किया है। इसके बाद सबकी पीठ पर बैग टांगकर यह वीडियो बनाया है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि आज्ञाकारी बच्चों की तरह कुत्तों का ग्रुप बैग लेकर स्कूल बस का इंतजार कर रहा है। वीडियो को विक्टोरिया डियांज वेस्ट नाम की इंस्टाग्राम यूजर ने अपने अकाउंट से शेयर किया है। विक्टोरिया के इंस्टाग्राम पर 12 हजार से अधिक फॉलोअर्स हैं। वह हमेशा अपने कुत्तों के मजेदार वीडियो और फोटो शेयर करती रहती हैं। इस वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा गया है, 'स्कूल के बस की प्रतीक्षा में बच्चे, मुझे आशा है कि बच्चों के लिए यह एक अच्छा साल होगा।'
