Shocking Video: सोशल मीडिया पर एक हैरान करने वाला वीडियो वायरल हो रहा है। यह वीडियो एक विमान का है। इस विमान का पहिया टेक ऑफ के दौरान ही टूटकर नीचे गिर जाता है। इसके बाद जो होता है, वह हैरान करने वाली बात है। सोशल मीडिया पर आपने फ्लाइट की लैंडिंग और टेकऑफ के कई सारे वीडियो देखे होंगे, लेकिन यह वीडियो यकीनन आपको हिलाकर रख देगा। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक फ्लाइट रनवे पर लंबा समय तय करके टेक ऑफ करती है, तभी उसका पहिया आसमान से नीचे गिर जाता है।
हैरान करने वाला वीडियो
यह हादसा इटली के एक विमान का बताया जा रहा है। विमान के टेक ऑफ करते ही यह हादसा सामने आया है। वीडियो के अनुसार, इटली में एक विमान टेकऑफ के दौरान ही अजीबोगरीब हादसे का शिकार होता है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एटलस एयर का ड्रीमलिफ्टर बोइंग 747 विमान जैसे ही रनवे से चलकर हवा में उड़ान भरता है, तभी अचानक मेन लैंडिंग गियर टायर आग का गोला बन जाता है और विमान से अलग होकर हवा को चीरते हुए नीचे गिरता है। देखें वीडियो-
अंगूर के खेत में मिलता है टायर
बाया जा रहा है कि इटली के टोरंटो एयरपोर्ट पर यह हादसा हुआ। टायर विमान से निकलकर एक अंगूर के खेत में जा गिरा। इसके बाद हड़कंप मच गया। हादसे के बाद लोगों में खौफ पैदा हो गया। हालांकि, लैंडिंग के दौरान कोई हादसा नहीं हुआ और विमान में लगे दूसरे पहियों के सहारे अमेरिका में इस विमान की सफल लैंडिंग करा ली गई। बोइंग ने अपने बयान में कहा कि कार्गो विमान ने अमेरिका के चार्ल्सटन इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंडिंग की। जो टायर विमान से अलग हुआ था, उसका वजन तकरीबन 100 किलोग्राम है।
