वायरल न्यूज़

Viral Video: हेलमेट पहनकर आया छात्र अचानक क्लास में करने लगा कुछ ऐसा, देखकर शॉक्ड हो गईं लड़कियां

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 16, 2022, 12:12 PM IST

Viral Video: वीडियो में देखा जा सकता है कि क्लासरूम में कई सारे बच्चे बैठे हैं। कोई पढ़ाई कर रहा है तो कोई किसी से बात कर रहा है। इस बीच एक छात्र ड्रेस पहने-पहने क्लासरूम के अंदर आता है। क्लासरूम के अंदर वह छात्र सिर पर​ हेलमेट लगाकर आता है। यह देखकर वहां मौजूद सारे छात्र चौंक जाते हैं।

Image

हेलमेट में डांस (फोटो क्रेडिट- यूट्यूब)

KEY HIGHLIGHTS
  • हेलमेट पहनकर क्लासरूम में दाखिल हुआ छात्र
  • सबके सामने छात्र ने किया जबरदस्त डांस
  • हेलमेट डांस सोशल मीडिया पर हुआ तेजी से वायरल

Viral Video: इंटरनेट पर हर रोज कुछ न कुछ अजीबोगरीब देखने को मिलता है। अब इन जनाब को ही देख लीजिए। कुछ अलग करने की चाहत में ये क्लासरूम में हेलमेट पहनकर ही चले गए। सिर्फ यही नहीं ये सबके सामने हेलमेट पहनकर कुछ ऐसा करने लगे, जिसे देखकर लड़कियां शॉक्ड रह जाती हैं। हालांकि, अंत में जब सबको माजरा समझ आता है तो सब मोमेंट को एंजॉय करने लगते हैं। वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तहलका मचा रहा है।

वीडियो ने इंटरनेट पर मचाया तहलका

वीडियो में देखा जा सकता है कि क्लासरूम में कई सारे बच्चे बैठे हैं। कोई पढ़ाई कर रहा है तो कोई किसी से बात कर रहा है। इस बीच एक छात्र ड्रेस पहने-पहने क्लासरूम के अंदर आता है। क्लासरूम के अंदर वह छात्र सिर पर हेलमेट लगाकर आता है। यह देखकर वहां मौजूद सारे छात्र चौंक जाते हैं। वीडियो देखकर ऐसा लग रहा है कि घटना लीजर पीरियड के समय की है क्योंकि उस समय कोई भी टीचर वहां मौजूद दिखाई नहीं देता। इसी का फायदा उठाकर स्टूडेंट हेलमेट लगाकर अंदर आ जाता है। इसके बाद वह अचानक क्लासरूम में ही डांस करने लगता है। देखें वीडियो-

छात्र ने किया गजब का डांस

वीडियो में आप देख सकते हैं कि छात्र जिस तरह के डांस मूव्स दिखाता है, वह बहुत ही जोरदार है। इस डांस वीडियो को एक बार देखने के बाद लोग बार-बार देख रहे हैं। वीडियो को Free hours with Harsh नाम के यूट्यूब चैनल पर शेयर किया गया है। कुछ सेकंड का यह वीडियो इंटरनेट पर धमाल मचा रहा है। वीडियो 1 करोड़ से ज्यादा बार देखा जा चुका है। आप देख सकते हैं कि जब छात्र हेलमेट पहनकर नाचना शुरू करता है तो लड़कियों को शुरू में कुछ समझ नहीं आता। वह युवक को हेलमेट पहना देखकर शॉक्ड रह जाती हैं। इसके बाद छात्र 'नाचो' गाने पर डांस करने लगता है।

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article