वायरल न्यूज़

Video: मकड़ी ने घात लगाकर बेहद ही शातिराना अंदाज में मक्खी का किया शिकार, आपके भी उड़ जाएंगे होश

Viral Video: वीडियो में एक मकड़ी बहुत ही शातिराना अंदाज में एक मक्खी का शिकार करती दिख रही है। आप देख पाएंगे कि सबसे पहले मकड़ी उस मक्खी के चारों तरफ जाले बुनती है। इसके बाद शातिराना अंदाज में उस पर हमला कर देती है। मकड़ी के अचानक हुए हमले से मक्खी बच नहीं पाती है।

Image

मकड़ी ने किया मक्खी का शिकार (फोटो साभार- इंस्टाग्राम)

Viral Video: आपने अक्सर देखा होगा कि मकड़ी के जाले घर के किसी कोने में लगे होते हैं। खासकर उन जगहों पर मकड़ी के जाले ज्यादा लगे नजर आते हैं, जहां लोगों का आना-जाना कम होता है। आम तौर पर लोगों को लगता होगा कि मकड़ी अपने रहने के लिए जाले बुनती है। हालांकि, मकड़ी जाले का इस्तेमाल अपने शिकार के लिए भी करती है। दरअसल, मकड़ी के जाले चिपचिपे होते हैं और इसमें उड़ने वाले कीट जैसे मच्छर-मक्खी फंस जाते हैं। इन्हें बाद में मक्खी खा जाती है।

वीडियो में देखें मकड़ी का शातिराना अंदाज

सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में एक मकड़ी बहुत ही शातिराना अंदाज में एक मक्खी का शिकार करती दिख रही है। वीडियो देखकर यकीनन आप हैरान होंगे। आप देख पाएंगे कि मकड़ी घात लगाकर एक मक्खी का शिकार करती है। आप देख पाएंगे कि सबसे पहले मकड़ी उस मक्खी के चारों तरफ जाले बुनती है। इसके बाद शातिराना अंदाज में उस पर हमला कर देती है। वीडियो में देखा जा सकेगा कि मकड़ी के अचानक हुए हमले से मक्खी बच नहीं पाती है। देखें वीडियो-

वीडियो यूजर्स के होश उड़ा रहा है। शायद ही आपने इससे पहले मकड़ी के शिकार करने का वीडियो कभी देखा होगा। वायरल हो रहा यह वीडियो humoursgagg नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो देखकर यूजर्स तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं। कई लोगों को यह वीडियो और मकड़ी के शिकार करने का तरीका पसंद आता है। कई लोग कह रहे हैं कि वीडियो देखकर उन्हें सटिस्फेक्शन मिल रहा है। बता दें कि मकड़ी अपने बच्चों और अंडों को मौसम से बचाने के लिए तथा उन्हें आराम करने के लिए भी इस जाले के माध्यम से एक सुरक्षित आश्रय प्रदान करती है।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article