जंगल का सबसे समझदार जानवर कौन सा, हाथी मानने वाले हो गए फेल, यकीनन सोच भी नहीं पाएंगे जवाब

Most Intelligent Animal: जंगल में हजारों की संख्या में जानवर निवास करते हैं। जहां एक तरफ शेर को जंगल का राजा माना जाता है तो शेरनी जंगल की रानी कहलाती है। कई लोगों को लगता है कि हाथी जंगल का सबसे होशियार जानवर होता है।

Authored by: आदित्य साहूUpdated Oct 12 2025, 17:57 IST
हाथी नहीं है सबसे बुद्धिमान जानवरImage Credit : IStock01 / 07

हाथी नहीं है सबसे बुद्धिमान जानवर

जिन्हें लगता है कि हाथी जंगल का सबसे बुद्धिमान जानवर होता है तो उनकी जानकारी के लिए बता दें कि वह गलत हैं। यहां तक कि जंगल का राजा शेर भी जंगल का सबसे बुद्धिमान जानवर नहीं है।

अगर हाथी नहीं तो क्या भालूImage Credit : IStock02 / 07

अगर हाथी नहीं तो क्या भालू

कुछ लोगों को भालू बहुत बुद्धिमान लगते होंगे। हालांकि, वो लोग भी गलत ही हैं। न तो हाथी, न शेर-चीता और न ही भालू जंगल के सबसे बुद्धिमान जानवर की कतार में शामिल हैं।

तो फिर कौन सा जानवर है सबसे बुद्धिमानImage Credit : IStock03 / 07

तो फिर कौन सा जानवर है सबसे बुद्धिमान

अगर ये सारे जानवर जंगल के सबसे बुद्धिमान जानवर नहीं हैं तो वह कौन सा जानवर है, जो जंगल का सबसे बुद्धिमान होता है। जिसकी होशियारी के आगे बाकी सारे मात खा जाते हैं।

चिंपांजी होता है सबसे जीनियसImage Credit : IStock04 / 07

चिंपांजी होता है सबसे जीनियस

बता दें कि चिंपांजी जंगल का सबसे जीनियस जानवर होता है। उसे दुनिया का सबसे समझदार और होशियार जानवर माना जाता है। न सिर्फ जंगल में रहने वाले बल्कि पालतू जानवरों की तुलना में भी वह सबसे बुद्धिमान है।

इंसानों से मिलता है 98 परसेंट DNAImage Credit : IStock05 / 07

इंसानों से मिलता है 98 परसेंट DNA

जानवरों में चिंपांजी को इंसानों का सबसे करीबी रिश्तेदार माना जाता है। यहां तक कि उनका DNA भी 98 परसेंट इंसानों से मिलता है। उनकी बुद्धिमता के आगे बाकी सारे जानवर फीके हैं।

औजारों का करते हैं इस्तेमालImage Credit : IStock06 / 07

औजारों का करते हैं इस्तेमाल

आपको जानकर हैरानी होगी कि चिंपांजी अपना शिकार पकड़ने के लिए औजार बनाते हैं। वह दीमक पकड़ने के लिए छड़ी, शिकार करने के लिए भाले और मेवे तोड़ने के लिए पत्थर जैसे औजारों का उपयोग करते हैं।

सीखने की क्षमताImage Credit : IStock07 / 07

सीखने की क्षमता

आश्चर्यजनक रूप से चिंपांजी बुनियादी अंकगणित को भी सीखने की क्षमता रखते हैं। समस्या-समाधान में वह बहुत ही ज्यादा कुशल होते हैं। वह अवलोकन और अनुकरण के माध्यम से सीखते हैं।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!