वायरल न्यूज़

Viral Video: पापा के जन्मदिन पर कनाडा से आकर बेटे ने दिया ऐसा सरप्राइज, देखकर आपकी आंखों में भी आ आएंगे आंसू

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 15, 2022, 02:26 PM IST

Father Son Relation: अपने पैरेंट्स को खुश करने के लिए बच्चे किस हद तक जा सकते हैं, इसका ताजा उदाहरण एक वीडियो में देखकर समझा जा सकता है। जिस तरह एक पिता अपने बेटे से बेशुमार मोहब्बत करते हैं, उसी तरह एक बेटा भी अपने पिता से अथाह मोहब्बत करता है।

Image

फादर सन लव

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • दिल छूने वाला वीडियो हुआ वायरल
  • पिता को जन्मदिन पर मिलता है सरप्राइज
  • सरप्राइज देने के लिए कनाडा से आता है बेटा

Father Son Relation: मां-बाप अपने बच्चों के लिए अपनी सारी खुशी कुर्बान कर देते हैं। वहीं बच्चे भी अपने मां-बाप को हर खुशियां देना चाहते हैं। इसके लिए बच्चे जी-तोड़ मेहनत करते हैं। अपने पैरेंट्स को खुश करने के लिए बच्चे किस हद तक जा सकते हैं, इसका ताजा उदाहरण एक वीडियो में देखकर समझा जा सकता है। सोशल मीडिया पर यह वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक बच्चे के लिए उसके मां-बाप से बड़ी खुशी कुछ होती ही नहीं है।

पिता के जन्मदिन पर बेटा देता है सरप्राइज

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में आप देखकर समझ सकते हैं कि जिस तरह एक पिता अपने बेटे से बेशुमार मोहब्बत करते हैं, उसी तरह एक बेटा भी अपने पिता से अथाह मोहब्बत करता है। दरअसल, एक पिता का जन्मदिन होता है। इसी खुशी को और बढ़ाने के लिए बेटा कनाडा से आता है। वह अपने पिता को विदेश से आकर सरप्राइज देता है। जब पिता अपने बर्थडे की पार्टी के दौरान बेटे को देखते हैं तो वह हैरान रह जाते हैं। इसके बाद वह अपने बेटे को गले लगा लेते हैं और खुशी के मारे रोने लगते हैं। इस वीडियो ने सोशल मीडिया यूजर्स का दिल जीत लिया है। देखें वीडियो-

दिल जीतने वाला वीडियो

वीडियो को @Gulzar_sahab नाम के ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया गया है। वीडियो में देख सकते हैं कि बेटा अपने पापा को बर्थडे गिफ्ट देने के लिए अचानक विदेश से आ जाता है। वहीं, बेटे को सामने देखकर पिता अपनी भावनाओं पर काबू नहीं रख पाते हैं और अपने बेटे से लिपटकर रो पड़ते हैं। वीडियो लोगों को बहुत पसंद आ रहा है। वीडियो को अब तक 1 लाख 25 हजार से ज्यादा व्यूज़ मिल चुके हैं। वीडियो पर हजारों लोगों ने कमेंट किया है।

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article