वायरल न्यूज़

Video: रामलीला में इतनी खूबसूरती से नाची शूर्पणखा, एक्सप्रेशन देख लोग बोले- 'प्लीज लक्ष्मण जी नाक मत काटना'

Viral Video: एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में किसी मंच पर शूर्पणखा बनी एक महिला लक्ष्मण जी के सामने नाचती दिख रही है। इस वीडियो में शूर्पणखा बनी महिला फिल्मी गाने पर नाचती दिख रही है।

Image

रामलीला का वीडियो (एक्स)

Viral Video: नवरात्रि के मौके पर भारत में जगह-जगह इन दिनों रामलीला का कार्यक्रम हो रहा है। रामलीला में भगवान राम के जीवन को नाटक के माध्यम से दर्शकों के सामने प्रस्तुत किया जाता है। इसी क्रम में एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में किसी मंच पर शूर्पणखा बनी एक महिला लक्ष्मण जी के सामने नाचती दिख रही है। इस वीडियो में शूर्पणखा बनी महिला फिल्मी गाने पर नाचती दिख रही है।

लोगों को पसंद आई शूर्पणखा

शूर्पणखा और लक्ष्मण के बीच का यह संवाद सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। कुछ लोगों ने जहां इस संवाद पर गुस्सा जाहिर किया, वहीं कुछ लोगों को शूर्पणखा का किरदार पसंद आ रहा है। दरअसल, जो लोग गुस्सा कर रहे हैं। वह इस बात पर नाराज हो रहे हैं कि शूर्पणखा फिल्मी गानों पर डांस कर रही है। जबकि जिन लोगों को यह वीडियो पसंद आ रहा है, उसमें उन्हें शूर्पणखा बनी महिला का एक्सप्रेशन और उसकी खूबसूरती पसंद आ रही है। देखें वीडियो-

शूर्पणखा बनी महिला 'तू पागल प्रेमी आवारा' फिल्मी गाने पर लक्ष्मण बने शख्स के सामने डांस कर रही है। आप देख पाएंगे कि गुलाबी चमकदार साड़ी पहनी हुई शूर्पणखा बनी महिला काफी सुंदर लग रही है। हालांकि, कुछ लोगों का कहना है कि आजकल रामलीला को मजाक बना दिया गया है। रामलीला में फिल्मी गानों पर डांस करना गलत है। इस वीडियो को @BhanuNand नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article