BJP MLA Drives Car in Driver Marriage: यूपी के संतकबीरनगर जिले की विधानसभा सीट धनघटा के बीजेपी विधायक गणेश चौहान इन दिनों सुर्खियों में हैं। सोशल मीडिया पर बीजेपी विधायक की जमकर सराहना की जा रही है। सोशल मीडिया यूजर्स उनके एक कारनामे की जमकर तारीफ कर रहे हैं। दरअसल, बीजेपी विधायक ने अपने ड्राइवर की शादी में जो काम किया, उसे लेकर विधायक जी की तारीफ के पुल बांधे जा रहे हैं। बता दें कि विधायक जी अपने ड्राइवर की शादी में ड्राइवर बन गए।
बीजेपी विधायक ने चलाई ड्राइवर की कार
खबर के अनुसार, यूपी की धनघटा सीट से विधायक गणेश चौहान ने अपने ड्राइवर विपिन मौर्य की शादी में दूल्हे की गाड़ी चलाई और गाड़ी लेकर मंडप तक पहुंचे। वहीं, दूल्हा बना उनका ड्राइवर इस दौरान बगल में बैठा दिखाई दे रहा है। सोशल मीडिया पर इसका वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद लोग विधायक गणेश चौहान की तारीफों के पुल बांध रहे हैं और उनके कारनामे की सराहना कर रहे हैं। सबसे पहले आप इस वीडियो को देखिए-
आप देख सकते हैं कि भाजपा विधायक गणेश चौहान कार चला रहे हैं। वह अपने ड्राइवर विपिन मौर्य की कार चलाते दिख रहे हैं। इस दौरान उनके ड्राइवर दूल्हा बनकर कार में बैठे हुए हैं। अपनी शादी के दिन बीजेपी विधायक के ड्राइवर सज-धजकर शेरवानी पहने नजर आ रहे हैं और बारात लेकर निकले हैं। इस वीडियो को सोशल मीडिया पर जमकर पसंद किया जा रहा है। बता दें कि विधायक जी अपने ड्राइवर की कार ड्राइव कर बखिरा से गोरखपुर के गंगापुर तक गए। विधायक जी तब तक दूल्हे की कार चलाते रहे जब तक बारात मंडप तक नहीं पहुंची।
