वायरल न्यूज़

Viral: स्टेज पर सबके सामने साली ने किया जीजा को किस, देखती रह गई बेचारी दुल्हन, वीडियो मचा रहा धमाल

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 3, 2022, 12:07 PM IST

Viral Video: सोशल मीडिया पर दूल्हा-दुल्हन का एक मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें एक साली सबके सामने जीजा को किस करते हुए नजर आ रही है। जिसने भी इस वीडियो को देखा वो देखता रह गया।

Image

साली ने तो महफिल लूट ली, (Photo Credit- Instagram)

KEY HIGHLIGHTS
  • दूल्हा-दुल्हन का मजेदार वीडियो
  • साली ने सबके सामने जीजा को किस किया
  • वीडियो देखकर लोग लगा रहे हैं ठहाके

Dulha Dulhan Viral Video: सोशल मीडिया आज के समय में ऐसा जरिया बन चुका है, जहां एक से एक मजेदार चीजें शेयर होती रहती हैं। कुछ वीडियो (Funny Video) तो ऐसे होते हैं, जो देखते ही देखते लोगों के बीच छा जाते हैं। इनमें कुछ हंसाने वाले होते हैं, तो कुछ को देखकर हैरानी होती है। वहीं, कुछ को देखकर तो लोग सोच में पड़ जाते हैं। इनमें शादियों के भी काफी मजेदार-मजेदार वीडियो (Trending Video) शेयर होते रहते हैं। शादी का एक ऐसा ही वीडियो इन दिनों लोगों के बीच धमाल मचा रहा है, जिसमें एक साली ने सबके सामने जीजा के साथ जो किया उसे देखकर वहां मौजूद लोग हक्के-बक्के रह गए। आलम ये है कि ये वीडियो लोगों के बीच छाया हुआ है और लोग इस पर जमकर चटकारे ले रहे हैं।

ये तो हम सब जानते हैं शादी में मौज-मस्ती ना हो ऐसा तो हो नहीं सकता है? कई बार दोस्त-यार माहौल बनाते हैं। तो कभी-कभी सालियां महफिल लूट लेती हैं। इस वायरल वीडियो (Viral Video) में भी आपको कुछ ऐसा ही मजेदार नजारा देखने को मिलेगा। वीडियो में आप देख सकते हैं स्टेज पर दूल्हा-दुल्हन बैठे हैं। दोनों के अलावा और भी लोग स्टेज पर मौजूद हैं। दुल्हन की बहनें भी उनके साथ बैठी हैं। सबकुछ सामान्य लगता है, अचानक दुल्हन की एक बहन सबके सामने दूल्हे को किस करने लगती हैं। ये देखकर दुल्हन भी हैरान रह जाती हैं। कुछ लोग तो जमकर ठहाके लगाने लगते हैं। देखें वीडियो...

लड़की ने तो कमाल कर दिया...

इस नजारे को देखकर आपको भी जरूर झटका लगा होगा। वहीं, जमकर ठहाके भी लगा रहे होंगे। अब यह वीडियो (Bride Groom Video) सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है। इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को 'butterfly__mahi' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक हजारों लोग देख चुके हैं। जबकि, करीब तीन हजार लोगों ने वीडियो को पसंद किए हैं। वहीं, चटकारे लेते हुए लोग वीडियो पर कमेंट कर रहे हैं। कुछ लोगों का कहना है कि साली ने तो महफिल लूट ली, जबकि कुछ लोगों का कहना है लड़की ने तो सारी हदें पार कर दी, बेचारी दुल्हन का क्या होगा?

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article