वायरल न्यूज़

टीम इंडिया के T20 World Cup जीतने पर वायरल हुआ नया गाना! वीडियो देखकर झूम उठेंगे क्रिकेट फैंस

India New Zealand Final: टी20 वर्ल्ड कप 2026 (T20 World Cup) में भारत की ऐतिहासिक जीत के बाद आरजे लकी का एक मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। उन्होंने फिल्म “मैं हूं ना” की धुन पर टीम इंडिया की जीत पर खास पैरोडी गाई, जिसे लोग खूब पसंद कर रहे हैं।

Image

Cricket Par Gaana: टीम इंडिया की जीत पर वायरल हुआ नया सॉन्ग (Instagram/dubgururjlucky)

India vs New Zealand T20 final 2026: गुजरात के अहमदाबाद के Narendra Modi Stadium में खेले गए ICC Men's T20 World Cup के फाइनल मुकाबले में भारत ने न्यूजीलैंड को हराकर शानदार जीत हासिल की। यह 8 मार्च की रात भारत के लिए बेहद खास बन गई। India ने ICC Men's T20 World Cup 2026 के फाइनल में शानदार जीत हासिल कर इतिहास रच दिया। भारत की इस ऐतिहासिक जीत के बाद से ही सोशल मीडिया पर भी जश्न का माहौल दिखाई दे रहा है। इसी बीच मशहूर रेडियो जॉकी RJ Lucky का एक वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो गया। इस वीडियो में उन्होंने अपने अनोखे अंदाज में टीम इंडिया की जीत का जश्न मनाया।

Australia और Pakistan पर भी ली चुटकी

आरजे लकी ने 2004 की फिल्म Main Hoon Na के एक लोकप्रिय गाने की धुन पर मजेदार पैरोडी तैयार की। इस गाने के जरिए उन्होंने भारतीय खिलाड़ियों की जमकर तारीफ की। साथ ही उन्होंने मजाकिया अंदाज में Australia और Pakistan पर हल्की-फुल्की चुटकी भी ली। वीडियो में वह गाते हुए बताते हैं कि कैसे भारतीय खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने कप्तान की दमदार बल्लेबाजी, Jasprit Bumrah की घातक गेंदबाजी और Axar Patel के शानदार कैच की खास तारीफ की। इसके अलावा Hardik Pandya की आक्रामक बल्लेबाजी का भी मजेदार अंदाज में जिक्र किया।

इंडिया तीन बार टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाली दुनिया की पहली टीम

टीम इंडिया की इस जीत के साथ एक नया रिकॉर्ड भी बन गया। भारत टी20 वर्ल्ड कप तीन बार जीतने वाली दुनिया की पहली टीम बन गई है। यही वजह है कि देशभर में जश्न का माहौल है और सोशल मीडिया पर भी लोग लगातार अपनी खुशी जाहिर कर रहे हैं। आरजे लकी का यह गाना भी उसी खुशी का हिस्सा बन गया है। लोग इस वीडियो को खूब शेयर कर रहे हैं और भारतीय टीम की इस ऐतिहासिक जीत का आनंद ले रहे हैं। इस वायरल वीडियो को सोशल मीडिया के इंस्टाग्राम पर dubgururjlucky नामक अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे अभी तक लाखों लोगों ने देखा है।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

monu jha
मोनू झाauthor

मोनू कुमार टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में वायरल और ट्रेंडिंग डेस्क पर काम कर रहे हैं। न्यूजरूम में 4 साल से अधिक का अनुभव रखने वाले मोनू वायरल कंटेंट, ऑफबीट खबरों और सोशल मीडिया ट्रेंड्स को पहचानने में बेहद दक्ष हैं। यूनीक एंगल तलाशने और कहानियों को आकर्षक अंदाज में प्रस्तुत करने की उनकी क्षमता उन्हें डिजिटल कंटेंट स्पेस में अलग पहचान देती है। मोनू कुमार 4,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं, जिनमें कई वायरल रिपोर्ट्स, ट्रेंड-बेस्ड अपडेट्स और सोशल मीडिया-फोकस्ड कंटेंट शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article