वायरल न्यूज़

Delhi Police का मजेदार पोस्ट हुआ वायरल, T20 वर्ल्ड कप जीत पर लिखा-'गेंद गुम हो गई, न्यूजीलैंड आपको…'

India vs New Zealand T20 Final: अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल में भारत ने न्यूजीलैंड को हराकर तीसरी बार खिताब जीत लिया। मैच के दौरान दिल्ली पुलिस ने अहमदाबाद पुलिस को टैग करते हुए “गेंद गुम होने” वाला मजेदार ट्वीट किया, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया।

Image

भारतीय बल्लेबाजों के छक्कों पर दिल्ली पुलिस का तंज, (फोटो: X/@surya_14kumar)

India New Zealand Final: गुजरात के अहमदाबाद के Narendra Modi Stadium में खेले गए ICC Men's T20 World Cup के फाइनल मुकाबले में भारत ने न्यूजीलैंड को हराकर शानदार जीत हासिल की। इस जीत के साथ भारत टी-20 वर्ल्ड कप तीन बार जीतने वाला पहला देश बन गया। आपको बता दें कि इससे पहले भारत ने 2007 (महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में) और 2024 (रोहित शर्मा की कप्तानी में) में भी यह खिताब जीता था, और अब 2026 में एक बार फिर ट्रॉफी अपने नाम कर ली।

बल्लेबाज कर रहे थे न्यूजीलैंड बॉलरों की पिटाइ

भारत की इस जीत से पूरे देश में खुशी की लहर दौड़ गई। लोग सड़कों पर जश्न मनाते नजर आए और सोशल मीडिया पर भी टीम इंडिया की जीत की खूब चर्चा हुई। इसी दौरान एक मजेदार घटना भी सामने आई, जिसने इंटरनेट पर लोगों का ध्यान खींच लिया। मैच के दौरान भारतीय बल्लेबाज न्यूजीलैंड के गेंदबाजों पर लगातार बड़े शॉट लगा रहे थे। कई गेंदें स्टेडियम के स्टैंड में जा रही थीं। इसी बात को लेकर Delhi Police ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक मजेदार पोस्ट किया। दिल्ली पुलिस ने अपने पोस्ट में Ahmedabad Police को टैग करते हुए लिखा कि उन्हें न्यूजीलैंड की तरफ से “गेंद गायब होने” की शिकायत मिल सकती है।

दिल्ली पुलिस और अहमदाबाद पुलिस का पोस्ट वायरल

लेकिन इस शिकायत को ज्यादा गंभीरता से लेने की जरूरत नहीं है, क्योंकि भारतीय बल्लेबाज ही गेंद को बार-बार स्टैंड में भेज रहे हैं।दिल्ली पुलिस के मजेदार पोस्ट के बाद Ahmedabad Police ने भी उसी अंदाज में जवाब देकर लोगों का दिल जीत लिया। अहमदाबाद पुलिस ने जवाब देते हुए लिखा कि जानकारी देने के लिए धन्यवाद। उन्होंने मजाकिया अंदाज में यह भी कहा कि इस मामले को उन्होंने अपने वरिष्ठ अधिकारियों तक पहुंचा दिया है। उनका इशारा उसी “गेंद गुम होने” वाली बात की ओर था, जिसे लेकर पहले Delhi Police ने मजेदार पोस्ट किया था।दिल्ली पुलिस की यह मजेदार टिप्पणी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गई।

ahmdabad_police

ahmdabad_police

लोगों को पुलिस का यह अंदाज काफी पसंद आया और हजारों यूजर्स ने इस पोस्ट को लाइक और शेयर किया। कई लोगों ने कमेंट में लिखा कि पुलिस का सेंस ऑफ ह्यूमर कमाल का है। टीम इंडिया की ऐतिहासिक जीत और दिल्ली पुलिस की यह क्रिएटिव पोस्ट दोनों ही सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गए। इससे यह भी दिखता है कि बड़े खेल मुकाबलों के दौरान मजेदार और रचनात्मक पोस्ट लोगों को काफी पसंद आते हैं।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

monu jha
मोनू झाauthor

मोनू कुमार टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में वायरल और ट्रेंडिंग डेस्क पर काम कर रहे हैं। न्यूजरूम में 4 साल से अधिक का अनुभव रखने वाले मोनू वायरल कंटेंट, ऑफबीट खबरों और सोशल मीडिया ट्रेंड्स को पहचानने में बेहद दक्ष हैं। यूनीक एंगल तलाशने और कहानियों को आकर्षक अंदाज में प्रस्तुत करने की उनकी क्षमता उन्हें डिजिटल कंटेंट स्पेस में अलग पहचान देती है। मोनू कुमार 4,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं, जिनमें कई वायरल रिपोर्ट्स, ट्रेंड-बेस्ड अपडेट्स और सोशल मीडिया-फोकस्ड कंटेंट शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article