वायरल न्यूज़

Viral : रिपोर्टर ने लड़के को जड़ा जोरदार थप्पड, वीडियो देख याद जाएंगे चांद नवाब

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 3, 2022, 01:52 PM IST

Viral Video: पाकिस्तान से एक और मजेदार वीडियो सामने आया है, जिसमें एक रिपोर्टर ने लाइव रिपोर्टिंग के दौरान एक लड़के को जोरदार थप्पड़ जड़ दिए।

KEY HIGHLIGHTS
  • पाकिस्तान का एक और रिपोर्टर ने मचाया धमाल
  • लाइव के दौरान लड़के को जड़ दिया थप्पड़
  • सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

Viral Video: चांद नवाब तो आप सबको याद होंगे ही, जिन्होंने अलग अंदाज में रिपोर्टिंग करके काफी सुर्खियों बटरो थी। सोशल मीडिया पर उनका वीडियो (Funny Video) काफी वायरल हुआ था। हालांकि, पाकिस्तानी पत्रकार के कई वीडियो वायरल हो चुके हैं, जिन्होंने लोगों को खूब मनोरंजन किया। वहीं, अब एक और पाकिस्तानी रिपोर्टर का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखने के बाद भी आप जमकर ठहाके लगाएंगे। क्योंकि, इन्होंने भी लाइव रिपोर्टिंग के दौरान एक लड़के को जोरदार थप्पड़ जड़ दिए। इस वीडियो को देखकर एक बार फिर आपको चांद नवाब याद आ जाएंगे और बार-बार वीडियो को देखने का मन करेगा।

वायरल वीडियो (Viral Video) में आप देख सकते हैं रिपोर्टर साहब किसी कार्यक्रम की रिपोर्टिंग कर रहे हैं। उनके बगल में एक लड़का भी खड़ा है। तभी एक छोटा सा लड़का आता है और कैमरे में झांकने लगता है। पहले तो रिपोर्टर साहब कुछ नहीं कहते हैं। लेकिन, लड़का दोबारा आकर कैमरे में झांकने लगता है। जिसके बाद रिपोर्टर साहब गुस्से में आ जाते हैं और जोरदार एक थप्पड़ जड़ देते हैं। जिस अंदाज में रिपोर्टर साहब थप्पड़ जड़ते हैं, उसे देखकर आपको हंसी भी आएगी और रिपोर्टर चांद नवाब की याद भी आ जाएगी। वहीं, लड़का थप्पड़ खाकर वहां से रवाना हो जाता है।

एक और चांद नवाब...

वीडियो (Trending Video) देखकर आप भी जमकर ठहाके लगा रहे होंगे। वहीं, अब यह वीडियो सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर धमाल मचा रहा है। इतना ही नहीं वीडियो पर यूजर्स जमकर चटकारे भी ले रहे हैं। किसी का कहना है कि ये तो रिपोर्टर ऑफ द ईयर है। किसी का कहना है कि भाई ने माहौल बना दिया है। लाखों लोग अब तक इस मजेदार वीडियो को देख चुके हैं। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है कमेंट कर जरूर बताएं।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article