वायरल न्यूज़

Viral Video: 'इंद्रधनुषी अजगर' पाकर खुश हो गया था शख्स, तभी दिखा हैरान करने वाला नजारा

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 9, 2022, 03:09 PM IST

Rainbow Python Video: सोशल मीडिया पर अजगर का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखकर आपकी आंखें खुली की खुली रह जाएंगी। एक शख्स अजगर के साथ बैठा हुआ है, हालांकि यह अजगर ऐसा है जिसे आपने पहले कभी नहीं देखा होगा। आप देख सकते हैं कि यह अजगर 'इंद्रधनुष के रंगों' का है।

Image

अजगर का वीडियो (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

KEY HIGHLIGHTS
  • वायरल हुआ हैरान करने वाला वीडियो
  • इंद्रधनुषी कलर का अजगर देख हैरान हुए लोग
  • अजगर की खूबियां बताते नजर आ रहा शख्स

Rainbow Python Video: सांप इस धरती पर पाए जाने वाले सबसे खतरनाक जीवों में से एक होता है। सांपों में सबसे खतरनाक किंग कोबरा और अजगर होते हैं। अजगर कई बार अपने शिकार को जिंदा निगल जाते हैं। आपने सोशल मीडिया पर अजगर के कई सारे वीडियो देखे होंगे। कई वीडियो ऐसे होते हैं, जिन्हें देखकर हमारी रूह कांप जाती है। इन दिनों सोशल मीडिया पर अजगर का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखकर आपकी आंखें खुली की खुली रह जाएंगी।

वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स अजगर के साथ बैठा हुआ है, हालांकि यह अजगर ऐसा है जिसे आपने पहले कभी नहीं देखा होगा। आप देख सकते हैं कि यह अजगर 'इंद्रधनुष के रंगों' का है। आप देख सकते हैं कि यह इंद्रधनुषी अजगर शख्स की गोद में बैठा हुआ है। वहीं शख्स उसे प्यार-दुलार करता नजर आ रहा है। वीडियो देखकर सोशल मीडिया यूजर्स हैरान रह गए हैं। सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि अजगर देखने में बेहद ही खूबसूरत लग रहा है। देखें वीडियो-

इंद्रधनुषी अजगर से आकर्षित हुए लोग

आपने इससे पहले कभी भी ऐसा इंद्रधनुषी अजगर नहीं देखा होगा। दरअसल, अजगर के शरीर को इंद्रधनुषी रंगों से सजाया गया था। इसके बाद वह अजगर इतना खूबसूरत हो गया है। बता दें कि शख्स अजगर की खूबियों का वर्णन करता नजर आ रहा है। इस दौरान वह अजगर से अपने प्यार का इजहार भी जमकर करता दिखाई देता है। इस दौरान वह उसे अपने गाल तक और फिर गले तक ले जाता है। आपको अजगर का रंग काफी आकर्षित करेगा। इस वीडियो को jayprehistoricpets नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है।

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article