वायरल न्यूज़

Viral Video: 23वीं मंजिल पर चढ़कर उछल-कूद रहा था शख्स, आखिरी सीन देखकर लोगों के कांप गए हाथ-पैर

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 9, 2022, 08:35 PM IST

Shocking Video: जब कैमरामैन वीडियो को जूम आउट करता है तो लोगों के होश उड़ जाते हैं। जूम आउट के बाद पता चलता है कि शख्स इमारत की 23वीं मंजिल पर उछल-कूद कर रहा था। इसके बाद लोग सोचने पर मजबूर हो जाते हैं। आखिरी का सीन देखकर लोगों के जेहन में आता है कि अगर छोटी सी गलती हो जाती तो शख्स सीधा नीचे चला जाता।

Image

शॉकिंग वीडियो (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

KEY HIGHLIGHTS
  • नहीं देखा होगा ऐसा हैरान करने वाला नजारा
  • वीडियो देखकर लोगों की कांप गई आत्मा
  • 23वीं मंजिल पर शख्स ने किया हैरतअंगेज कारनामा

Shocking Video: दुनिया में बहुत सारे ऐसे लोग हैं, जिन्हें स्टंटबाजी करने में मजा आता है। वहीं कई लोग ऐसे होते हैं, जिनके हिम्मत के कहने ही क्या! उनके भीतर कूट-कूटकर हिम्मत भरी होती है। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखकर जहां एक तरह आप हैरान रह जाएंगे, वहीं दूसरी तरफ आपके हाथ-पांव भी फूलने लगेंगे। वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद यूजर्स हैरान हैं। वीडियो एक शख्स से जुड़ा हुआ है, जो एक बहुमंजिला इमारत की 23वीं मंजिल के मुहाने पर उछल-कूद करता नजर आ रहा है।

वीडियो में देखा जा सकता है कि शख्स बिना किसी डर और हिचकिचाहट के एक बिल्डिंग पर उछल-कूद कर रहा है। वह एक छत से दूसरी छत पर जाता दिख रहा है। इसी बीच वह एक खिड़की का शीशा खोलकर बिल्डिंग के अंदर चला जाता है। यहां तक तो सबकुछ नॉर्मल लग रहा होता है। हालांकि, इसके बाद जब कैमरामैन वीडियो को जूम आउट करता है तो लोगों के होश उड़ जाते हैं। जूम आउट के बाद पता चलता है कि शख्स इमारत की 23वीं मंजिल पर उछल-कूद कर रहा था। इसके बाद लोग सोचने पर मजबूर हो जाते हैं। देखें वीडियो-

आखिरी सीन देखकर कांप जाएंगे आप

वीडियो में आखिरी का सीन देखकर लोगों के जेहन में आता है कि अगर छोटी सी गलती हो जाती तो शख्स सीधा नीचे चला जाता और यकीनन उसके हाथ-पांव भूसा हो जाते। वीडियो देखकर लोगों के रोंगटे खड़े हो रहे हैं। आप देख सकते हैं कि उछल-कूद से पहले वह किसी से फोन पर बात भी कर रहा होता है। इसके बाद मोबाइल को अपनी पॉकेट में रखता है और कूदते-फांदने बिल्डिंग के अंदर चला जाता है। इमारत 115 साल पुरानी बताई जा रही है। वीडियो को इंस्टाग्राम पर एमी पुरस्कार विजेता फिल्म निर्देशक एरिक लजंग ने शेयर किया है। इसके साथ कैप्शन में लिखा गया है, 'मुझे नहीं पता कि वह क्या कर रहा था। हमने जब उसे पहली बार देखा तो वह इधर-उधर कूद रहा था। फिर वह एक खिड़की के ऊपर चढ़ गया। उसने कपड़े के जूते पहने हुए थे।'

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article