वायरल न्यूज़

Viral Video: सड़क पर फूल बेच रही इस लड़की की असली फोटो आई सामने तो हैरान रह गए लोग

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 22, 2022, 01:11 PM IST

Viral Video: इंस्टाग्राम पर अंशा मोहन नाम का एक अकाउंट है। यह अकाउंट तस्वीर में दिख रही और फूल बेच रही लड़की का ही है। इस लड़की की असली तस्वीर सामने आई है, जिसे देखकर लोगों को यकीन ही नहीं हो रहा है।

Image

फूल बेचने वाली लड़की (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

KEY HIGHLIGHTS
  • सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर हैं अंशा मोहन
  • अंशा मोहन ने करवाया था फोटोशूट
  • वीडियो सामने आने के बाद हैरान हैं लोग

Viral Video: सोशल मीडिया पर पिछले कुछ दिनों से एक लड़की ने बवाल मचा रखा था। यह लड़की सड़क किनारे फूल बेचती दिखाई दी थी। इस दौरान एक कैमरामैन इस लड़की की फोटो खींचता नजर आया था। इसके बाद लोगों ने सोचा था कि लड़की सच में फूल ही बेचती है। वहीं अब इस लड़की की असली तस्वीर सामने आई है, जिसे देखकर लोगों को यकीन ही नहीं हो रहा है। लोगों को समझ नहीं आ रहा है कि फूल बेचने वाली लड़की सांवले रंग की थी, जबकि यह लड़की गोरे रंग की है।

ओरिजनल तस्वीरें देख रह जाएंगे हैरान

अगर आपके भी मन में यह सवाल उठ रहा है तो हम आपको इसकी असली सच्चाई बताते हैं। इंस्टाग्राम पर अंशा मोहन नाम का एक अकाउंट है। यह अकाउंट तस्वीर में दिख रही और फूल बेच रही लड़की का ही है। दरअसल, यह लड़की सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर है। इस लड़की का नाम अंशा मोहन है। अंशा मोहन ने पिछले दिनों सड़क पर फूल बेचने वाला फोटोशूट कराया था। यह फोटोशूट अंशा मोहन ने अगस्त महीने में कराया था। अब इस फोटोशूट की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं। देखें फोटोशूट वाला वीडियो-

बता दें कि अंशा मोहन ने अपनी त्वचा का रंग काला करवाकर फूल बेचने वाला फोटोशूट करवाया था। जबकि अंशा मोहन की त्वचा का रंग गोरा है। फूल बेचने वाले फोटोशूट में भले ही अंशा का रंग काला है, लेकिन वह देखने में काफी सुंदर लग रही हैं। असल जिंदगी में वह बहुत ही ज्यादा खूबसूरत हैं। आप उनकी तस्वीरों में देख सकते हैं कि वह कितनी खूबसूरत हैं। अंशा मोहन सोशल मीडिया पर काफी पॉपुलर हैं। उनके इंस्टाग्राम पर तीन लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। उनके हर वीडियो पर लाखों व्यूज आते हैं। वहीं तस्वीरों पर हजारों लाइक्स मिलते हैं।

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article