वायरल न्यूज़

Video: 'छोड़ेंगे न हम तेरा साथ.. ओ साथी मरते दम तक' बुजुर्ग कपल का प्यार देख इमोशनल हुए लोग

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Jul 15, 2023, 01:28 PM IST

Elderly Couple Video: आप देख सकते हैं कि सबसे पहले बुजुर्ग महिला अपने हाथ से अपने पति को खाना खिलाती है। पति भी बड़े प्यार से अपनी पत्नी के हाथ से खाना खाता है। इसके बाद बुजुर्ग महिला टिश्यू पेपर से अपने पति का मुंह पोछती है।

Image

बुजुर्ग कपल का वीडियो (इंस्टाग्राम)

KEY HIGHLIGHTS
  • इस वीडियो को देख दिल हार बैठेंगे
  • लैला-मजनू का प्यार भी पड़ जाएगा फीका
  • वीडियो देखकर इमोशनल हुए लोग

Elderly Couple Video: कहते हैं कि प्यार की कोई उम्र नहीं होती। इसी क्रम में एक वीडियो लोगों के दिल को छू रहा है। यह वीडियो किसी रेस्टोरेंट से सामने आया है। वीडियो एक बुजुर्ग कपल का है, जिनके प्यार के सामने लैला-मजनू और हीर-रांझा का प्यार भी फीका पड़ जाएगा। वीडियो में देखा जा सकता है कि बुजुर्ग महिला अपने पति को बहुत ही प्यार से खाना खिला रही है। वीडियो ने लोगों का दिल गार्डन-गार्डन कर दिया है। सोशल मीडिया यूजर्स इस वीडियो पर अपना दिल हार रहे हैं।

बुजुर्ग कपल का प्यार देख दिल हार बैठे लोग

वीडियो की शुरुआत होती है बुजुर्ग महिला के अपने पति को खाना खिलाने से। इस दौरान दूर बैठे किसी शख्स से रहा नहीं गया और उसने इस प्यारे कपल का वीडियो बनाकर इंटरनेट पर शेयर कर दिया। आप देख सकते हैं कि सबसे पहले बुजुर्ग महिला अपने हाथ से अपने पति को खाना खिलाती है। पति भी बड़े प्यार से अपनी पत्नी के हाथ से खाना खाता है। इसके बाद बुजुर्ग महिला टिश्यू पेपर से अपने पति का मुंह पोछती है। यह वीडियो सच में दिल लूटने वाला है। देखें वीडियो-

वीडियो देखकर कई लोग कह रहे हैं कि यह है सच्चा प्यार। वहीं कई लोग कमेंट कर रहे हैं कि इस तरह का प्यार काश उन्हें नसीब होता। फिलहाल, बुजुर्ग कपल का प्यार लोगों का दिल जीत रहा है। लोग दुआ कर रहे हैं कि दोनों कभी एक-दूसरे से बिछड़े नहीं। लोग इस कपल को भर-भरकर दुआएंं दे रहे हैं। वीडियो को viralbhayani नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है।

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article