Pakistani Minister Funny Video: सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म है, जहां कभी भी, कुछ भी वायरल हो सकता है। इसी क्रम में एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है, जो पाकिस्तान के एक मिनिस्टर का है। जी हां, ये वीडियो पाकिस्तान के एक मंत्री का है, जिसमें उन्होंने चंद्रयान 3 को लेकर अपना बयान दिया है। इस वीडियो को देखने के बाद आप भी इनके मजे लेने लगेंगे।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा यह वीडियो (Social Media Viral Video) पाकिस्तान के साइंट एंड टेक्नोलॉजी मंत्री है, जिसमें वह एक स्टूडियो में बैठे हुए हैं और चंद्रयान 3 को लेकर अपना विचार दे रहे हैं। इस दौरान उन्होंने कहा है कि "चांद हमें नजर आ रहा है, चांद की लोकेशन हमें पता है, किस जगह पर उसकी क्या स्थिति है, एक-एक बात हमें पता है, हमें पापड़ बेलने की जरूरत नहीं है।" अब ऐसे में आप मंत्री के बयान पर क्या कहना चाहेंगे..।
चंद्रयान-3 पर पाकिस्तानी मंत्री का बयान
ट्विटर पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Twitter Viral Video) पर यूजर्स अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। ऐसे में एक यूजर ने मौज लेते हुए लिखा कि इन लोगों से यही उम्मीद की जा सकती है। इस वीडियो पर अब तक 27 हजार से अधिक व्यूज आ चुके हैं और इसे काफी बार रिट्वीट भी किया जा चुका है। ऐसे में ये वीडियो (Trending Video) आपको कैसी लगी, हमें कमेंट कर जरूर बताएं।
