Bike Stunt Viral Video: इंटरनेट पर एक स्टंट का एक ऐसा वीडियो (Viral Video) वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद आपकी रूह कांप उठेगी और आप भी बाइक के साथ खेलना बंद कर देंगे। स्टंट के दौरान लड़की के साथ ऐसा भयानक हादसा हुआ, जिसे देखने के बाद यूजर्स भी सहम गए और सभी ने रिएक्शन देना शुरू कर दिया। ऐसे में खास उन लोगों के लिए है, जो बिना सेफ्टी के स्टंट करना काफी पसंद करते हैं, उन्हें इस वीडियो से सीख लेनी चाहिए।
Image Credit - Twitter
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा यह वीडियो (Social Media Viral Video) स्टंट का है, जिसमें एक लड़की बाइक के अगले हिस्से पर खड़ी होकर सेल्फी ले रही थी, तभी एक बाइक आती है और फिर दोनों बाइक आपस में टकरा जाते हैं। ऐसे में लड़की गिर जाती है और लड़की को काफी गंभीर चोट भी आ जाती है। यह वीडियो इतना दर्दनाक है, जिसे देखने के बाद आप भी इस तरह के स्टंट से दूरी बना लेंगे।
बाइक स्टंट वायरल वीडियो
ट्विटर पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Twitter Viral Video) पर यूजर्स अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा है कि ऐसे स्टंट कभी नहीं करने चाहिए, इससे किसी की जान पर भी आ सकती है। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा है कि सेल्फी लेने के चक्कर में स्वाद तो आ ही गया होगा। इस वीडियो पर अब तक तीन मिलियन से व्यूज आ चुके हैं और इसे हजारों बार रिट्वीट भी किया जा चुका है। ऐसे में ये वीडियो (Trending Video) आपको कैसी लगी, हमें कमेंट कर जरूर बताएं।
